साइना की अगुवाई में 'अग्नि परीक्षा' को तैयार शटलर

Webdunia
बुधवार, 10 अगस्त 2016 (19:10 IST)
रियो डि जेनेरियो। लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल रियो में गुरुवार से  भारतीय बैडमिंटन दल की अगुवाई करने उतरेंगी, जहां उन पर पर करोड़ों देशवासियों की  उम्मीदों का भार और इन खेलों में भारत के असंतोषजनक प्रदर्शन को पीछे छोड़ते हुए परिणाम  दिलाने का दबाव भी रहेगा। 
लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साइना महिला एकल में, तो विशेषज्ञ जोड़ी ज्वाला गुट्टा  तथा अश्विनी पोनप्पा महिला युगल में पदक के प्रबल दावेदार खिलाड़ी हैं। भारत के 6 शटलर  बैडमिंटन स्पर्धाओं में अपनी चुनौती पेश करने उतरेंगे, जहां उन पर बेहतर प्रदर्शन का काफी  दबाव रहेगा।
 
साइना को बैडमिंटन में देश की सबसे बड़ी पदक उम्मीद माना जा रहा है। पूर्व नंबर एक  खिलाड़ी साइना मौजूदा विश्व रैंकिंग में दुनिया की 5वें नंबर की एकल खिलाड़ी हैं।
 
ओलंपिक में साइना का सफर अब तक काफी सफल रहा है और वे लंदन ओलंपिक में कांस्य  पदक जीतने से पहले बीजिंग ओलंपिक 2008 में क्वार्टर फाइनल तक पहुंची थीं। उम्मीद अब  यही है कि साइना रियो में अपने पदक के रंग को बदल सकें।
 
साइना रियो ओलंपिक के ग्रुप जी में अपने अभियान की शुरुआत करेंगी। भारतीय शटलर के  लिए अच्छी बात यह है कि उनके ग्रुप में काफी निम्न रैंकिंग के खिलाड़ी हैं जिनमें लोहायिन  विंसेंट और मारिया उलिटिना जैसी खिलाड़ी हैं। 
 
राष्ट्रीय कोच पुलेला गोपीचंद के बाद वर्ष 2014 से पूर्व मुख्य कोच विमल कुमार से अलग से  ट्रेनिंग ले रहीं साइना अच्छी फॉर्म में हैं। विमल के नेतृत्व में उन्होंने ऑल इंग्लैंड और विश्व  चैंपियनशिप में रजत पदक जीता था जबकि इंडिया ओपन और चीन सुपर सीरीज में खिताब  जीतकर दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी भी बनीं। (वार्ता) 
Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख