तानासन ने थाईलैंड को दिलाया रियो में पहला स्वर्ण

Webdunia
रविवार, 7 अगस्त 2016 (11:42 IST)
रियो डि जेनेरियो। रूस पर लगे ओलंपिक प्रतिबंध और चीन की मुश्किल चयन नीति ने थाईलैंड को रियो ओलंपिक में उसका पहला स्वर्ण पदक जीतने में मदद कर दी। थाई खिलाड़ी सोपिता तानासन ने महिला भारोत्तोलन के 48 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।  
         
अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज की बेटी तानासन ने यह स्वर्ण पदक जीता जो रियो ओलंपिक खेलों में थाईलैंड का पहला स्वर्ण पदक है। तानासन ने कुल 200 किग्रा वजन उठाया। वह इसी के साथ थाईलैंड की चौथी स्वर्ण पदक विजेता महिला भारोत्तोलक बन गई हैं।  
        
21 वर्षीय तानासन ने इंडोनिया की श्री वाहयुनी अगुस्तियानी को आठ किग्रा भार वर्ग से पराजित किया। तीसरे स्थान पर जापान की हिरोमी मियाके रहीं। वह 2012 लंदन ओलंपिक की रजत पदक विजेता रह चुकी हैं।
           
इससे पहले चीन की हू झिहुई को पदक की दावेदार माना जा रहा था जिन्होंने अप्रैल में हुई राष्ट्रीय चैंपियनशिप में 210 किग्रा वजन उठाया था। लेकिन इस वर्ग में केवल चार एथलीटों को प्रवेश की अनुमति थी जिसके कारण उन्हें गत सप्ताह साओ पाउलो में ओलंपिक की ट्रेनिंग के दौरान ही घर भेज दिया गया था। 
 
अंतरराष्ट्रीय भारोत्तोलन महासंघ ने जून माह में कजाखिस्तान और बेलारूस को 2008 और 2012 के ओलंपिक खेलों में पॉजिटिव डोपिंग नमूनों के कारण रियो से बैन कर दिया था जिन्हें इन खेलों में अहम माना जाता है। (वार्ता) 
Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख