Hanuman Chalisa

प्रेमगीत : ये इशारे कहें प्यार हो ही गया...

राकेश श्रीवास्तव 'नाजुक'
तेरी पलकें झुकी देखते ही मुझे, 
मैंने माना कि इजहार हो ही गया।
होठ तेरे गुलाबी गुलाबी हुए, 
ये इशारे कहें प्यार हो ही गया।
 
जब बसंती हवा शोर करने लगी,
इन गुलों की भी किस्मत संवरने लगी।
तूने मधुबन में अपने कदम जो रखे,
भंवरों की टोलियां आहें भरने लगीं।
 
मुद्दतों से चमन जो था उजड़ा हुआ,
तेरे आने से गुलजार हो ही गया।
होठ तेरे गुलाबी गुलाबी हुए, 
ये इशारे कहें प्यार हो ही गया।
 
जब तू आई सनम छत पे कल रात को,
चांद भी देखकर तुझको शरमा गया।
रातभर आसमां पे बहस ये चली,
कौन आकर सितारों को बहका गया।
 
चांद-तारे गुलों की कहूं क्या सनम, 
रब भी तेरा तलबगार हो ही गया।
होठ तेरे गुलाबी गुलाबी हुए, 
ये इशारे कहें प्यार हो ही गया।
 
तेरे हाथों में खनके हरी चूड़ियां, 
मेरे मन, तेरे मन की घटी दूरियां।
मेरा दिल जाने क्यूं अब लगे ना कहीं, 
मैं बताऊं तुम्हें कैसे मजबूरियां।
 
तेरे नैना बड़े बावरे हो गए, 
मैंने माना कि इकरार हो ही गया।
होठ तेरे गुलाबी गुलाबी हुए, 
ये इशारे कहें प्यार हो ही गया।
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

अमेरिका और ईरान युद्ध दोबारा भड़का तो क्या होगा?

बच्चे की मौत से न टूटे किसी मां-बाप का सपना, यह यूपी सरकार का संकल्प

Savarkar Jayanti 2026: वीर सावरकर जयंती: काला पानी की यातनाएं झेलने वाले वीर क्रांतिकारी की गाथा

Story for Kids: बच्चों के लिए कल्पनाशील कहानी: आइसक्रीम वाला पहाड़ और पिघलती खुशियां

आल्हा जयंती कैसे और कब मनाई जाती है?

अगला लेख