पहले प्यार पर यकीन है आपको?

Webdunia
क्या महज पहली नजर में प्यार हो जाता है? क्या पहली नजर का प्यार हमेशा सच होता है और परवान चढ़ता है? लेखकों और कवियों ने भले ही पहली नजर के प्यार को लेकर खूब कसीदे काढ़े हों, लेकिन हकीकत में पहली नजर का प्यार सबसे कमजोर और बहुत कम हकीकत में बदलने वाला होता है। महज 4 फीसद लोग ही अपने पहले प्यार के साथ जीने-मरने की हसरत पूरी कर पाते हैं।

फिर भी पहली नजर के प्यार के बारे में लोगों का मुगालता नहीं टूटता। क्या कहा? आप भी पहली नजर के प्यार के मुरीद हैं और आपको यह अंदाजा नहीं है कि आपका प्यार परवान चढ़ेगा या यूँ ही दोस्तों के बीच खाली समय का किस्सा बनकर रह जाएगा? अगर परेशान हैं और स्थिति का आकलन नहीं कर पा रहे हैं तो इस क्विज में हिस्सा लीजिए। नतीजे आपको खुद-ब-खुद बता देंगे कि आपकी मोहब्बत की हकीकत क्या है।

1. क्या पहली नजर में किसी के प्रति आकर्षित होने को प्यार माना जा सकता है?

( क) हाँ।

( ख) नहीं।

( ग) यह महज आकर्षण है।

( घ) अपवाद के तौर पर।

2. प्यार के लिए आखिर किस चीज की जरूरत होती है?

( क) सुंदर होने की।

( ख) प्यार के लिए किसी चीज की जरूरत नहीं होती।

( ग) रुचियाँ और लक्ष्य समान होना चाहिए।

( घ) आर्थिक स्थिति बेहतर होनी चाहिए।

3. क्या पहली नजर में आप किसी के स्वभाव की थाह ले सकते हैं?

( क) हाँ।

( ख) नहीं।

( ग) किसी के स्वभाव को कभी नहीं जाना जा सकता।

( घ) प्यार के लिए इसकी कोई जरूरत नहीं है।

4. क्या पहली नजर का प्यार सचमुच स्थायी होता है?

( क) हाँ।

( ख) कभी-कभी।

( ग) कभी नहीं।

( घ) प्यार स्थायी प्रतिक्रिया ही नहीं है।

5. किसी ने आपसे कहा कि आप उसका पहला और आखिरी प्यार है।

( क) आप इस पर सहज विश्वास कर लेंगे।

( ख) मानकर चलेंगे कि यह तो हर प्रेमी का जुमला होता है।

( ग) समझेंगे कि यह सफेद झूठ है।

( घ) इस तरह की बातों पर ध्यान ही नहीं देंगे।

6. फिल्मों में हीरो-हीरोइनों के बीच पहली नजर में ही जन्म-जन्मांतर के लिए प्यार हो जाता है, आपके मुताबिक

( क) हकीकत में भी ऐसा संभव है।

( ख) फिल्मों की हकीकत से तुलना करना ही बेमानी है।

( ग) ऐसा कभी नहीं होता।

( घ) पता नहीं

7. आप जीवन में पहली बार किसी मुसीबत में फँसे हैं और किसी ने आपकी मदद की। क्या इस मदद की एवज में-

( क) उससे प्यार करना ही चाहिए।

( ख) कोई जरूरी नहीं है।

( ग) अक्सर प्यार हो ही जाता है।

( घ) पता नहीं।

आकलन :- यहाँ हर सवाल के लिए 4 जवाब हैं। 4 में से किसी 1 जवाब के लिए 5 अंक दिए गए हैं, शेष के लिए शून्य है। यदि आप 30 से 35 अंक हासिल करते हैं तो इसका मतलब है कि पहले प्यार के बारे में आपका नजरिया दुरुस्त है। यदि आपको 20 से 25 अंक मिलते हैं तो भी चिंता की बात नहीं है। लेकिन यदि आपको 15 अंकों से कम मिलते हैं तो इसका मतलब यह है कि पहले प्यार के बारे में आपका नजरिया रूमानी है। हकीकत से उसका कुछ लेना-देना नहीं है।

उत्तर :- 1-घ, 2-ग., 3-ख, 4-ख., 5-ख, 6-ख, 7-ख

Show comments

खाने में नमक की जगह मिलाएं ये चीज़ें, ब्लड प्रेशर भी रहेगा कम

क्या होता है डेवलपमेंट ट्रॉमा डिसऑर्डर? जानें बच्चों में दिखाई देने वाले इसके लक्षण

नन्ही-सी राजकुमारी के लिए चुनिए यूनीक और मीनिंगफुल नाम

आपकी दिनचर्या में दिखते हैं डायबिटीज के ये 8 लक्षण, जानें बचाव के उपाय

क्यों बुखार आने पर बच्चों के पैरों में होता है दर्द? जानिए इसका कारण और समाधान

पुरुष Intimate Hygiene के लिए फॉलो करें ये 5 टिप्स, नहीं होगा कोई संक्रमण

10 दिन के अंदर काटते रहें बच्चे के नाखून वरना हो सकते हैं ये 5 नुकसान

मत विभाजन का रुकना 2024 में महत्वपूर्ण निर्णायक मुद्दा है!

सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है Puppy Yoga, जानें इसे करने का सही तरीका

क्या आपके बेबी को भी कम भूख लगती है? ये सामान्य है या है समस्या का संकेत?