रब ने बनाई जोड़ी....

Webdunia
कभी साथ थे, फिर बिछड़े, अब बँधे रिश्तों में- सबकी जोड़ी रब बनाता है, यह इस वाकये से फिर साबित हो गया। एक शख्स जिसके विवाह के लिए घर परेशान था, उसे मनचाही बीवी तो मिली, पर ऐसी, जिसे उसका परिवार सालों से जानता था और कभी दोनों परिवार साथ-साथ भी रहे थे और समय के वेग में बिछड़ने के बाद रिश्तों के बंधन में फिर आ मिले।

फैसल खान क्वींस में डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी है ं। फैसल के माता-पिता आगरा के रहने वाले हैं और फैसल का जन्म लंदन में हुआ था। वे मुस्लिम हैं और अमेरिकी नागरिक। 32 साल की इस शख्सियत को ऐसी बीवी चाहिए थी, जो दोनों संस्कारों का तालमेल बेहतर तरीके से कर सके। दो माह तक उनकी माँ उन्हें चित्र दिखाती रही, लेकिन बात नहीं जमी। वे करीब 100 लड़कियाँ देख चुके थे।

जब मिले 36 गुण- पिछले साल गर्मियों की बात है। फैसल की बहन ने उन्हें अपनी एक दोस्त का ई-मेल दिया। इस लड़की का नाम था सनम हाफिज। ये पाकिस्तान में जन्मी थी और ब्रुकलिन कोनी आयलैंड हॉस्पिटल में तंत्रिका तंत्र विशेषज्ञ हैं। जब दोनों ने एक-दूसरे को मेल किया तो मानो 36 गुण मिल गए हों। दोनों की माँ पाकिस्तान में एक साथ कॉलेज जाती थीं।

दोनों के पिता पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस में थे। दोनों परिवार लंदन में अक्सर मिलते थे। फैसल और सनम साथ खेलते भी थे। परंतु समय ने कुछ ऐसा चक्र चलाया कि दोनों परिवार एक-दूसरे से दूर हो गए और सालों तक नहीं मिल पाए। परंतु फैसल की बहन और सनम की दोस्ती दोनों परिवार को पास लाई और फिर बातें हुई रिश्तों की...।

और प्यार हो गया... - फैसल और सनम ने क्वींस के फ्लशिंग में रात का भोजन साथ करना तय किया और धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे से प्रेम करने लगे। पिछले सप्ताह दोनों की कार्लटन में शादी हो गई। पहले जब सनम से पूछा कि क्या वे किस्मत में विश्वास करती हैं, इस पर उनका जवाब था- कोई ऐसा आपके जीवन में आए, आपकी मान्यताओं को चुनौती देने लगे और धीरे-धीरे वह आपके मन को सुहाने लगे तो तकदीर पर यकीन होता है

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

गर्मियों में बार-बार लगती है भूख? ये 10 हल्के और हेल्दी मन्चिंग ऑप्शंस रखेंगे आपको फ्रेश और फिट

जानिए पेट साफ न होने पर क्यों निकल आते हैं पिम्पल्स

AC की ठंडी हवा बन सकती है अस्थमा मरीजों के लिए जान का खतरा, डिटेल में जानें पूरा सच

कहीं कम प्यास लगने के पीछे हाई कोर्टिसोल तो नहीं है वजह? जानिए हाई कोर्टिसोल और कम प्यास का क्या है कनेक्शन

क्या खतरे में है मीडिया की निष्पक्षता? 2025 में क्या है वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम डे की थीम, जानिए विस्तार से

सभी देखें

नवीनतम

आतंकवाद और उसके आकाओं को देना होगा कड़ा जवाब

ग्लूटाथियोन से भरपूर ये 8 फूड्स बना सकते हैं आपकी स्किन को बेदाग और ग्लोइंग

डाकू का पोता UPSC क्रेक कर बना अधिकारी, जानिए देव तोमर की प्रेरणादायक कहानी

डाइट में ये 6 बदलाव आपके इंटेस्टाइन को बना सकते हैं मजबूत, बॉवेल कैंसर रिस्क होगा कम

रविंद्रनाथ ठाकुर कैसे बने रविंद्रनाथ टैगोर, जानिए सच