Russia-Ukraine Conflict: 183 और भारतीय विशेष विमान से यूक्रेन से मुंबई पहुंचे, हवाई अड्डे पर हुआ स्वागत

Webdunia
गुरुवार, 3 मार्च 2022 (08:34 IST)
मुंबई। युद्धग्रस्त यूक्रेन में फंसे 183 यात्रियों को हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट से लेकर एक विशेष विमान गुरुवार सुबह मुंबई पहुंचा। इन यात्रियों में एक नवजात भी शामिल है। केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे ने मुंबई पहुंची तीसरी निकासी उड़ान में सवार लोगों का हवाई अड्डे पर स्वागत किया। 'एयर इंडिया एक्सप्रेस' का विमान सुबह करीब साढ़े 5 बजे बुडापेस्ट से यहां पहुंचा था।

ALSO READ: यूक्रेन संकट पर PM मोदी की हाईलेवल मीटिंग, रूसी राष्ट्रपति पुतिन से भी की बात
 
विमान के यात्रियों से बात करते हुए दानवे ने कहा कि मुझे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आपका स्वागत करने के लिए भेजा है। यूक्रेन में छात्रों सहित करीब 17 हजार भारतीय फंसे हैं और प्रधानमंत्री ने उन्हें वापस लाने के लिए 'ऑपरेशन गंगा' शुरू किया है।
 
मंत्री ने कहा कि अभी तक 4 से 5 हजार भारतीयों को स्वदेश लाया गया है और बाकी बचे लोगों को वापस लाने तक अभियान जारी रहेगा। 'एयर इंडिया एक्सप्रेस' का एक विमान मंगलवार को भी 182 भारतीयों को रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट से लेकर मुंबई पहुंचा था। भारत, रूस के यूक्रेन पर हमला करने के बाद से युद्धग्रस्त देश में फंसे अपने नागरिकों को यूक्रेन के पड़ोसी देशों के रास्ते स्वदेश ला रहा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

EC से सवाल, 190 सीटों का वोटिंग पर्सेंट आने में इतना समय क्यों लगा?

KCR पर चुनाव आयोग का एक्शन, 48 घंटे तक प्रचार पर लगाया बैन, कांग्रेस के खिलाफ की थी टिप्पणी

उज्जैन के दंडी आश्रम में आचार्य और सेवादार ने 19 बच्चों से किया यौन कुकर्म, FIR दर्ज

2500 वीडियो क्लिप, 17 साल पुराना ड्राइवर, कर्नाटक के इस कांड को क्‍यों कहा जा रहा भारत का सबसे बड़ा sex scandal?

प्रज्वल रेवन्ना sex scandal को लेकर राहुल ने बोला पीएम मोदी पर तीखा हमला

19 साल बाद संजय निरुपम की घर वापसी, शिंदे की शिवसेना में होंगे शामिल

Lok Sabha Elections 2024 : बनासकांठा में बोले PM मोदी, कांग्रेस लिखकर दे धर्म के आधार पर नहीं देगी आरक्षण

KCR पर चुनाव आयोग का एक्शन, 48 घंटे तक प्रचार पर लगाया बैन, कांग्रेस के खिलाफ की थी टिप्पणी

UP : राजगुरु, बिस्मिल, भगत सिंह, देश के शहीदों से मुख्तार की तुलना, अफजाल अंसारी का वीडियो वायरल

Supreme Court Updates : सुप्रीम कोर्ट के जज जब सुनाने लगे अपना दर्द - संडे-मंडे तो छोड़िए त्योहारों पर भी चैन नहीं

अगला लेख