यूक्रेन में रूस के ड्रोन और मिसाइल हमले में 5 लोगों की मौत, कई घायल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 23 जून 2025 (12:31 IST)
Russia Ukraine War: यूक्रेन (Ukraine) की राजधानी कीव (Kiev) पर रात में हुए रूसी ड्रोन और मिसाइल हमले (drone and missile attack) में कम से कम 4 लोगों की मौत हो गई और अन्य लोग घायल हो गए हैं। यूक्रेन की आपातकालीन सेवाओं ने यह जानकारी दी। बचावकर्मी और अग्निशमन कर्मी आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुई एक इमारत के मलबे में फंसे लोगों को निकालने का प्रयास कर रहे हैं।ALSO READ: रूस का यूक्रेन के कीव में ड्रोन और मिसाइल हमला, 15 लोगों की मौत और 156 घायल
 
यह हमला गत मंगलवार को यूक्रेन पर किए गए रूस के हमले के लगभग 1 सप्ताह बाद हुआ है। 1 सप्ताह पहले किए गए रूसी हमले में कीव में 28 लोग मारे गए थे जिनमें से 23 लोग एक आवासीय इमारत में मारे गए थे, जो मिसाइल हमले के बाद ढह गई थी। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने इस हमले को युद्ध की सबसे बड़ी बमबारी में से एक बताया।ALSO READ: रूस का यूक्रेन के खारकीव और अन्य इलाकों पर ड्रोन से हमला, 3 लोगों की मौत
 
आपात सेवाओं ने बताया कि सोमवार तड़के रूस के ड्रोन और मिसाइलों ने कीव में रिहायशी इलाकों, अस्पतालों और खेल परिसरों को निशाना बनाया। सबसे ज्यादा नुकसान शेवचेन्कीव्स्की प्रांत को पहुंचा है जहां 5 मंजिला एक इमारत का एक हिस्सा ढह गया। आपात सेवाओं ने बताया कि इमारत पर हुए हमले में 4 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है जबकि 10 अन्य को बचाया गया है। इमारत के मलबे में अन्य लोगों के दबे होने की आशंका है। कीव से करीब 85 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में बिला त्सेरकवा शहर में 1 व्यक्ति की मौत हुई और 8 अन्य घायल हुए हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अमेरिका ने बंकर बस्टर बम से तबाह की न्यूक्लियर साइट्स, ट्रंप ने कहा ईरान में शांति होगी या त्रासदी

ईरान-इजराइल युद्ध का भारत के व्यापार पर क्‍या होगा असर, विशेषज्ञों ने जताई यह राय

अमेरिका का B2 स्टिल्थ बॉम्बर से 3 ईरानी न्यूक्लियर साइट्स पर हमला, जानिए कितना है खतरनाक?

राजा रघुवंशी मर्डर केस में सिलोम जेम्स गिरफ्तार, गायब किया था सोनम का बैग

ईरानी परमाणु केंद्रों पर अमेरिकी हमले के बाद बोले नेतन्याहू, शक्ति से ही शांति आती है

सभी देखें

नवीनतम

सिरमौर में शिक्षक ने ही किया 24 छात्राओं का यौन शोषण, आरोपी अब पुलिस के शिकंजे में

इंदौर में इंडिगो के विमान में निकली तकनीकी खराबी, 1 घंटे की देरी से गंतव्य के लिए हुई रवाना

ट्रंप ने ईरानी परमाणु केंद्रों को भारी क्षति पहुंचाने का किया दावा, ईरान ने किया इंकार

UP: सपा ने तीन विधायकों को पार्टी से निकाला, जानिए किन पर हुई कार्रवाई

पाक नेताओं की ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार की अनुशंसा पर आने लगीं आपत्तियां

अगला लेख