Russia-Ukraine War: पिछले 100 साल में कभी नहीं हुआ इतना बड़ा पलायन, 40 लाख लोग छोड़ सकते हैं यूक्रेन

Webdunia
शनिवार, 5 मार्च 2022 (14:14 IST)

रूस और यूक्रेन के बीच हो रहे वॉर में जहां दोनों देशों को तो नुकसान हो ही रहा है, लेकिन यूक्रेन के आम लोगों को जो इस युद्ध से तबाही मिल रही है, वो सबसे ज्‍यादा भयावह और दुखद है।

इस जंग को 9 दिन बीत गए है। इस बीच संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायोग (UNHCR) ने पलायन के आकड़ें जारी किए हैं, इन आकड़ों के मुताबिक रूसी हमले के बाद से 8 दिन में करीब 10 लाख नागरिकों ने यूक्रेन छोड़ दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 100 साल में कभी इतनी तेज गति से इतना बड़ा पलायन नहीं हुआ।

UNHCR के मुताबिक, पलायन करने वाले लोगों का आंकड़ा यूक्रेन की आबादी के 2% से भी ज्‍यादा है।
यूक्रेन के नागरिक रोमानिया, पोलैंड, मोलडोवा, स्लोवाकिया और हंगरी में शरण ले रहे हैं। इनमें सबसे अधिक 6.5 लाख यूक्रेनियों ने पड़ोसी देश पोलैंड की शरण ली है। वहीं, 53 हजार शरणार्थी रूस भी पहुंचे हैं।

वर्ल्ड बैंक के मुताबिक, 2020 के अंत में यूक्रेन की आबादी 4.4 करोड़ थी। UNHCR ने आशंका जाहिर की है कि अगर हालात और बिगड़ते हैं तो करीब 40 लाख लोग दूसरे देशों में शरण लेने को मजबूर हो सकते हैं।

रूस के हमले के कारण यूक्रेन का हवाई क्षेत्र 24 फरवरी से ही बंद है। कई देश अपने स्टूडेंट्स और नागरिकों को वहां से निकालने के लिए पड़ोसी देशों में विमान भेज रहे हैं। भारत भी रोमानिया, हंगरी, स्लोवाकिया और पोलैंड से विशेष विमानों के जरिए अपने स्टूडेंट्स को निकाल रहा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कांवड़ यात्रा को बदनाम करने की कोशिश, CM योगी ने उपद्रवियों को दी चेतावनी

समुद्र में आग का गोला बना जहाज, 300 से ज्यादा यात्री थे सवार, रोंगटे खड़े कर देगा VIDEO

महंगा पड़ा कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में HR मैनेजर को गले लगाना, एस्ट्रोनॉमर के CEO का इस्तीफा

संसद के मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, बिहार में SIR पर विपक्ष ने उठाए सवाल

24 कंपनियों ने जुटाए 45,000 करोड़, IPO बाजार के लिए कैसे रहे 2025 के पहले 6 माह?

सभी देखें

नवीनतम

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे की आखिर क्या थी असली वजह?

उपराष्ट्रपति पद से जगदीप धनखड़ के इस्तीफे से उठे कई सवाल, दबाव या स्वेच्छा?

खराब खाने, जाति सूचक शब्दों के प्रयोग के विरोध में 170 छात्रों ने किया अनोखा प्रदर्शन, प्रिंसिपल को हटाया

क्या है इनकम टैक्स रिटर्न भरने की Last Date, क्या आगे बढ़ेगी तारीख

LIVE: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इस्तीफा मंजूर

अगला लेख