मोदी और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के बीच शांति फॉर्मूले को लेकर फोन पर बात हुई

Webdunia
सोमवार, 26 दिसंबर 2022 (22:44 IST)
नई दिल्ली। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने सोमवार को कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ टेलीफोन पर बात की। जेलेंस्की ने कहा कि उन्होंने अपने शांति फॉर्मूले के कार्यान्वयन के लिए भारत की भागीदारी की उम्मीद करते हैं। उन्होंने जी20 में भारत की सफल अध्यक्षता के लिए मोदी को शुभकामनाएं भी दीं।
 
जेलेंस्की ने ट्वीट किया कि मैंने भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ फोन पर बात की और जी-20 की सफल अध्यक्षता की कामना की। इसी मंच पर मैंने शांति फॉर्मूले की घोषणा की और अब मैं इसके कार्यान्वयन में भारत की भागीदारी की उम्मीद करता हूं। मैंने मानवीय सहायता और संयुक्त राष्ट्र में समर्थन के लिए भी धन्यवाद दिया। भारत की ओर से तत्काल कोई जानकारी नहीं आई।
 
फरवरी में यूक्रेन संघर्ष शुरू होने के बाद से मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ-साथ जेलेंस्की से भी कई बार बात की। 4 अक्टूबर को जेलेंस्की के साथ फोन पर एक बातचीत में मोदी ने कहा कि कोई सैन्य हल नहीं हो सकता है और भारत किसी भी शांति प्रयास में योगदान देने के लिए तैयार है। भारत ने अभी तक यूक्रेन पर रूसी आक्रमण की निंदा नहीं की है और वे इस बात पर कायम है कि इस मुद्दे का समाधान कूटनीति और बातचीत के माध्यम से किया जाना चाहिए।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

ऑपरेशन सिंदूर पर PM मोदी के जवाब पर आया राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, जानिए क्या कहा

1962 के युद्ध के लिए नेहरू की तरह पणिक्कर भी चीन नीति पर बलि का बकरा बन गए : शिवशंकर मेनन

ऑपरेशन सिंदूर से लेकर सिंधु तक, संसद में PM मोदी के भाषण की बड़ी बातें

डिम्पल ने साधा केंद्र पर निशाना, पूछा कि किसी मंत्री ने संघर्षविराम की घोषणा क्यों नहीं की, ट्रंप से सूचना क्यों मिली?

Sushant Singh : सुशांत सिंह मौत मामले में रिया चक्रवर्ती को नोटिस जारी, क्लोजर‍ रिपोर्ट पर मांगा जवाब

अगला लेख