रूसी टीवी चैनल के पूरे स्टाफ का On-Air इस्तीफा, कहा, No To War

Webdunia
शुक्रवार, 4 मार्च 2022 (18:53 IST)
मॉस्को, एक रूसी टेलीविजन चैनल के पूरे स्टाफ ने अपने अंतिम प्रसारण में 'नो टू वॉर' (No to War) का मैसेज दिया और लाइव ऑन-एयर ही इस्तीफा भी दे दिया।

रूसी अधिकारियों द्वारा यूक्रेन युद्ध के कवरेज के लिए ‘टीवी रेन’ (TV Rain, Dozhd) के संचालन को निलंबित कर दिया। इसके बाद TV Rain के अधिकारियों ने लाइव आकर सामूहिक इस्तीफे का यह फैसला लिया।

‘टीवी रेन’ चैनल के संस्थापकों में से एक, नतालिया सिंदेयेवा ने अपने आखिरी टीवी प्रोग्राम प्रसारण में “No to war” कहा, इसके बाद चैनल के सभी कर्मचारियों ने स्टूडियो से वॉकआउट कर दिया।

TV Rain चैनल ने बाद में जारी अपने एक बयान में कहा कि उसने अपना ऑपरेशन अनिश्चित काल के लिए निलंबित कर दिया है। टीवी चैनल स्टाफ के सामूहिक इस्तीफे का यह वीडियो लेखक डेनियल अब्राहम (Daniel Abrahams) ने लिंक्डइन (LinkedIn) पर शेयर किया है।

अपने पूरे स्टाफ के स्टूडियो से बाहर निकलने के बाद, TV Rain चैनल ने ‘स्वान लेक’ बैले (Swan Lake Ballet) वीडियो चलाया, जिसे 1991 में सोवियत संघ के पतन के समय रूस में सरकारी टीवी चैनलों पर दिखाया गया था। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

रूस के एक अन्य मीडिया आउटलेट ‘ईको मोस्किवी’ (Ekho Moskvy/Echo of Moscow) रेडियो स्टेशन को भी यूक्रेन युद्ध के कवरेज लिए रूसी अधिकारियों की ओर से दबाव बनाकर बंद करा दिया गया है। इस रेडियो स्टेशन के संपादक ने गुरुवार को कहा कि दबाव के चलते हमारे बोर्ड को भंग कर दिया गया है।

‘ईको ऑफ मॉस्को’ के प्रधान संपादक अलेक्सी वेनेडिक्टोव ने इस सप्ताह समाचार एजेंसी रॉयटर्स को बताया कि उनका रेडियो स्टेशन अपने स्वतंत्र संपादकीय लाइन को नहीं छोड़ेगा जो तीन दशकों से इसकी पहचान है। उन्होंने यह घोषणा करते हुए कहा, हमारी संपादकीय नीतियां नहीं बदलेंगी।

पुतिन पर लगाया मीडिया कंट्रोल करने का आरोप
इससे पहले संयुक्त राज्य अमेरिका ने बुधवार को रूस पर स्वतंत्र समाचार आउटलेट्स को प्रतिबंधित कर के रूसियों को यूक्रेन युद्ध की खबर सुनने से रोककर, “मीडिया स्वतंत्रता और सच्चाई पर पूर्ण युद्ध” शुरू करने का आरोप लगाया।

अमेरिकी विदेश विभाग ने अपने एक बयान में कहा, “रूस की सरकार ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम प्लेटफॉर्म का भी गला घोंट रही है, जिन पर रूस के लाखों नागरिक स्वतंत्र जानकारी और राय हासिल करने के लिए भरोसा करते हैं।”

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या नीतीश कुमार को बिहार का एकनाथ शिंदे बनाना चाहती है भाजपा?

ओडिशा आत्मदाह केस में प्रोफेसर समीर साहू ने छात्रा से कहा था—तुम बच्ची नहीं हो, समझो मैं क्या चाहता हूं

निमिषा प्रिया की फांसी, क्‍या ब्‍लड मनी के लिए राजी हुआ परिवार?

Odisha : शराबी ऑटो चालक ने हथौड़ा मारकर की माता-पिता की हत्या, रातभर रहा शवों के पास

राजा हरि सिंह पर खान सर की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, जानिए कश्मीर के भारत में विलय की पूरी कहानी

सभी देखें

नवीनतम

भोपाल में एमपी नगर में धंसी सड़क, 10 फीट का गड्डा, पटवारी ने कसा तंज

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

बहला-फुसलाकर और लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने पर क्या है सजा? जानें कानून और BNS का प्रावधान

आयुष्मान कार्ड की लिमिट कब और कैसे होती है रिन्यू, जानिए पूरा प्रोसेस और जरूरी बातें

मध्यप्रदेश बनेगा वैश्विक वस्त्र विनिर्माण का नया केंद्र : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

अगला लेख