Russia-Ukraine War: रूस युद्ध रोकने को तैयार, भारतीयों समेत सैकड़ों लोगों की होगी सुरक्षित निकासी

Webdunia
सोमवार, 7 मार्च 2022 (18:41 IST)
मॉस्को। युद्धग्रस्त यूक्रेन के विभिन्न शहरों में हो रही गोलाबारी के बीच फंसे भारतीय छात्रों समेत सैकड़ों लोगों की सुरक्षित निकासी के परिप्रेक्ष्य में मानवीय गलियारा बनाने के वास्ते रूस युद्धविराम के लिए तैयार हो गया है। मीडिया की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

ALSO READ: मोदी की पुतिन से अपील, यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ करें सीधी बातचीत
 
बीबीसी ने कहा कि यूक्रेन के राजधानी शहर के साथ-साथ खारकीव, मारियूपॉल और सुमी में रूसी सेनाओं को सबसे जबर्दस्त हमला हुआ है और इन्हीं शहरों से लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए सुरक्षित गलियारे बनाए जाएंगे।
 
रूस के रक्षा मंत्रालय के अनुसार स्थानीय समयानुसार सुबह 10 बजे से और भारतीय समयानुसार दोपहर 12.30 बारह बजे से युद्धविराम किया जाएगा। हालांकि यूक्रेनी प्रशासन की ओर से इसकी पुष्टि होना बाकी है। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रूस और यूक्रेन के नेतृत्व से होने जा रही बातचीत से पहले जारी युद्ध के बीच यह बदलाव सामने आया है।
 
इससे पहले फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के अनुरोध के बाद रूस ने सोमवार को यूक्रेन में फंसे विदेशियों के लिए मानवीय गलियारे खोलने के लिए भारतीय समयानुसार दोपहर 12.30 बजे से संघर्षविराम की घोषणा की है। बयान में कि कहा गया कि युद्धविराम के दौरान रूस ड्रोन की मदद से नागरिकों को सुरक्षित निकलने में भी मदद करेगा। रूस अब यूक्रेन से किसी निश्चित कार्रवाई का इंतजार कर रहा है। बयान में कहा गया कि हम मानवीय गलियारा बनाए जाने के लिए और विदेशी लोगों के साथ नागरिकों के सुरक्षित निकलने की व्यवस्था करने की यूक्रेन से अपील करते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Marathi row : बिहार आओ, पटक-पटककर मारेंगे, मराठी भाषा विवाद में BJP सांसद निशिकांत दुबे की राज ठाकरे को धमकी

Video : 15 फुट लंबे किंग कोबरा को 6 मिनट में महिला वन अधिकारी ने बचाया, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Chirag Paswan : बिहार में NDA की परेशानी को क्यों बढ़ा रहे हैं मोदी के 'हनुमान', कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश पर निशाना

Bihar : पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या, 250 लोगों ने डायन बताकर परिवार को मारा

सऊदी अरब में मृत्युदंड रिकॉर्ड स्तर पर, जानिए कितने लोगों को दी फांसी

सभी देखें

नवीनतम

उद्धव ठाकरे ने निशिकांत दुबे पर किया कटाक्ष, बोले- ऐसे 'लकड़बग्घे' सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश कर रहे

बिहार वासियों के लिए खुशखबरी, 5 नई ट्रेनों का ऐलान, जानिए लिस्ट

फिर शुरू टैरिफ वॉर : डोनाल्ड ट्रंप ने जापान और दक्षिण कोरिया पर लगाया 25% शुल्क, क्या भारत के साथ होगी मिनी ट्रेड डील?

भोपाल में भारी बारिश, लगा लंबा जाम, रेंग-रेंगकर चल रहे वाहन

Weather Updates: हिमाचल प्रदेश में मौसम का तांडव, अब तक 52 लोगों की मौत, 28 लापता

अगला लेख