रूस के दावे का खंडन, कीव में ही हैं राष्ट्रपति जेलेंस्की

Webdunia
शुक्रवार, 4 मार्च 2022 (22:35 IST)
कीव। यूक्रेन ने रूस के उस दावे का खंडन किया है, जिसमें कहा गया था कि राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की यूक्रेन छोड़कर पोलैंड भाग गए हैं। 
 
यूक्रेन के एक सांसद ने कहा कि राष्ट्रपति जेलेंसकी कीव में ही हैं। दूसरी ओर, यूक्रेन की सरकार रूस से तीसरे दौर की वार्ता करने की योजना बना रही है। ऐसी खबर है कि जल्द ही दोनों देशों के प्रतिनिधि मुलाकात कर सकते हैं।
 
इससे पहले रूस मीडिया ने दावा किया था कि राष्ट्रपति जेलेंस्की पोलैंड भाग गए हैं। यूक्रेन का कहना है कि जेलेंस्की कीव में ही हैं। रिपोर्ट में कहा गया था कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की यूक्रेन की राजधानी कीव के बंकर से निकलकर पोलैंड भाग गए हैं। यह इसलिए अहम है कि महज दो दिन पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने सार्वजनिक रूप से कहा था कि जेलेंस्की जब चाहें उन्हें यूक्रेन से एयरलिफ्ट कर लिया जाएगा।
 
हालांकि, जेलेंस्की ने इसके जवाब में कहा था कि वो किसी कीमत पर अपने देश के लोगों को नहीं छोड़ेंगे। हालांकि, फिलहाल यह साफ नहीं है कि जेलेंस्की CIA की मदद से पोलैंड पहुंचे या किसी और तरह से उनकी मदद की गई।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सरकार से क्या चाहते हैं लोग? कर की दरें कम हों या छूट की सीमा बढ़े

Vision IAS पर सिविल सेवा परीक्षा के भ्रामक विज्ञापन के चलते 3 लाख का जुर्माना

हिंदुओं के नाम से लिया था होटलों का लाइसेंस, चला रहे थे मुस्लिम, GSRTC ने की कार्रवाई

भारत प्रत्यर्पित होगा मुंबई हमले का दोषी तहव्वुर राणा, अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने दी मंजूरी

CBI ने देश भर में 350 करोड़ के क्रिप्टो पोंजी घोटाले का किया भंडाफोड़

सभी देखें

नवीनतम

मध्यप्रदेश की 5 विभूतियों को मिलेगा पद्मश्री सम्मान, CM मोहन यादव ने दी बधाई

हमास के बाद इजराइल ने भी छोड़े 200 फिलिस्तीनी कैदी, गाजा में बरसों बाद जश्न

गुजरात से 3 बांग्लादेशी गिरफ्तार, अवैध रूप से रह रहे थे यहां

Union Budget 2025 : खपत बढ़ाने के लिए आयकर में कटौती की जरूरत, वित्तीय सेवा कंपनी ने की यह मांग

Padma Shri awards : 7 पद्म विभूषण, 19 पद्म भूषण और 113 पद्मश्री सहित 139 पद्म पुरस्कारों का ऐलान

अगला लेख