Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Russia Ukraine War: यूक्रेन ने 2 रूसी सैनिक पकड़ने का किया दावा, ओडेसा शहर में रूस ने मचाई तबाही, नाटो के 100 हेलीकॉप्टर अलर्ट पर

हमें फॉलो करें Russia Ukraine War: यूक्रेन ने 2 रूसी सैनिक पकड़ने का किया दावा, ओडेसा शहर में रूस ने मचाई तबाही, नाटो के 100 हेलीकॉप्टर अलर्ट पर
, गुरुवार, 24 फ़रवरी 2022 (17:50 IST)
यूक्रेन और रूस में घमासान युद्ध चल रहा है। इस बीच यूक्रेन ने 2 रूसी सैनिकों को पकड़ने का दावा किया है। इस बीच यूक्रेन के ओडेसा शहर में रूस ने बड़ा हमला किया है। 
ALSO READ: Russia Ukraine War: किसमें कितना है दम, सैन्‍य क्षमता से लेकर मिसाइल सिस्‍टम और फाइटर जेट तक, जानें दोनों देशों का पावर पंच
इसमें इसमें 18 यूक्रेन सैनिकों के मौत की बात कही जा रही है। नाटो ने भी अपने 100 विमान अलर्ट पर रखे हैं।रूस ने यूक्रेन पर 30 से ज्यादा मिसाइल दागी। कीव के पास यूक्रेनी सेना का विमान क्रैश हो गया। खबरों के मुताबिक इसमें 14 लोग सवार थे।

यूक्रेन ने दावा किया है कि उसने रूस के 7 विमानों को ढेर कर दिया है। यूक्रेन और रूस के लड़ाकू विमान आमने-सामने आ गए हैं। किव में मिग-29 और सुखोई-27 आमने-सामने आ गए हैं। 

यूक्रेन ने दावा किया रूस ने उसके नागरिकों को भी निशाना बनाया है। यूक्रेन बॉर्डर गार्ड्‍स के मुताबिक रूसी सेना उसके उत्तरी क्षेत्र में घुस गई है।

यूक्रेन ने कहा कि उसने एक रूसी हेलीकॉप्टर को भी गिराया है। यूक्रेन की सेना के ओर से दावा किया गया है कि उन्होंने रूस के दो सैनिकों को पकड़ा है। 
93वें ओएमबीआर खोलोडनी यार ने यमपोल मोटराइज्ड राइफल की यूनिट 91701 से दो रूसी फौजियों को पकड़ने का दावा किया है।
webdunia

इस बीच नाटो के यूएस मिशन ने रूस को दो टूक कहा है कि वह अपनी सैन्य कार्रवाई तुरंत रोके।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Russia Ukraine War: किसमें कितना है दम, सैन्‍य क्षमता से लेकर मिसाइल सिस्‍टम और फाइटर जेट तक, जानें दोनों देशों का पावर पंच