Russia Ukraine War Updates : यूक्रेन का दावा, युद्ध में 6000 रूसी सैनिकों को मार गिराया

Webdunia
बुधवार, 2 मार्च 2022 (15:23 IST)
कीव। रूस और यूक्रेन युद्ध के सातवें दिन भी रूस के यूक्रेन पर हमले जारी है। कीव और खारकीव पर लगातार बमबारी हो रही है। इस बीच रूस के यूक्रेन पर हमले और तेज करने की आशंका जताई जा रही है। रूस यूक्रेन युद्ध से जुड़ी हर जानकारी... 

6000 भारतीयों  की  स्वदेश वापसी :  केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने कहा कि रूस के सैन्य अभियान से बुरी तरह प्रभावित पूर्वी यूरोपीय देश यूक्रेन में फंसे 20,000 भारतीयों में से अब तक 6,000 को स्वदेश लाया जा चुका है। केंद्र सरकार बाकी भारतीयों की सुरक्षित वापसी के लिए सभी कोशिशें कर रही है।

यूक्रेन का दावा, युद्ध में 6000 रूसी सैनिकों को मार गिराया 
<

Ukraine's President Volodymyr Zelenskyy says almost 6000 Russians killed in 6 days of war: Reuters

(file pic) pic.twitter.com/n3yF1AjC35

— ANI (@ANI) March 2, 2022 >
खारकीव में तबाही : रूस और यूक्रेन के बीच लगातार सातवें दिन भी भीषण जंग जारी। रूसी सेना ने खेरसान पर कब्जा कर लिया है। कीव-खारकीव में बमबारी भी तेज हो गई है। खारकीव में तबाही की तस्वीरें सामने आई खारकीव में रूसी पैराट्रूपर्स ने हॉस्पिटल को बनाया निशाना। रूस के मिसाइल हमले में पुलिस विभाग की इमारत तबाह हो गई। इस बीच युक्रेन का दावा, खारकीव में रूसी गोलीबारी में 21 लोगों की मौत। खेरसान रिवर पोर्ट और रेलवे स्टेशन पर रूस का कब्जा। हाईअलर्ट पर रूस और अमेरिका ने परमाणु बल। रूस और यूक्रेन के बीच आज पोलैंड में होगी बातचीत।  
 
ओडेसे और मारियुपोल में हमले तेज : 40 मील दूरी तक फैला रूसी टैंकों और अन्य वाहनों का काफिला धीरे-धीरे कीव की ओर बढ़ा। देश की राजधानी कीव में करीब 30 लाख लोग रहते है। पश्चिमी देशों को आशंका है कि यह रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की यूक्रेनी सरकार को अपदस्थ करके रूसी समर्थक सत्ता की स्थापना करने की कोशिश है। आक्रमणकारी बलों ने ओडेसे और मारियुपोल के अहम बंदरगाहों समेत अन्य शहरों एवं कस्बों पर भी हमले तेज कर दिए हैं।
 
रूस पर प्रतिबंधों की मार : द्वितीय विश्व युद्ध के बाद यूरोप में सबसे बड़े युद्ध के छठे दिन रूस और अलग-थलग पड़ गया। रूस की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने के लिए उस पर कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं और देश के पास चीन, बेलारूस और उत्तर कोरिया जैसे कुछेक मित्र ही बचे हैं। यूक्रेन में युद्ध में मारे गए लोगों की संख्या अभी स्पष्ट नहीं है। एक वरिष्ठ पश्चिमी खुफिया अधिकारी ने अनुमान जताया कि 5,000 से अधिक रूसी बल या तो कैद में हैं या मारे गए हैं। यूक्रेनी बलों को हुए नुकसान की अभी कोई जानकारी नहीं है।

-यूक्रेन का दावा, रूसी कर्नल को मार गिराया।
-यु्द्ध में रूसी कर्नल विक्टर इसियाकिन की मौत।

अमेरिकी राष्‍ट्रपति बाइडन बोले, 6 दिन पहले पुतिन ने गलत कदम उठाया। उन्हें लगा कि वे यूक्रेन को रौंद देंगे। लेकिन यूक्रेन के लोग नहीं झुके। उन्होंने जबरदस्त साहस दिखाया। अमेरिका के लोग यूक्रेन के लोगों के साथ खड़े हैं। रूस ने बगैर सोचे समझे हमला किया, दुनिया की नींव हिलाने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि तानाशाह को सजा देजा जरूरी।
 
बाइडन ने कहा कि अमेरिका ने अपना हवाई क्षेत्र सभी रूसी विमानों के लिए बंद करने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि अमेरिका यूक्रेन को हरसंभव मदद पहुंचा रहा है। अमेरिकी राष्‍ट्रपति ने यूक्रेन को 1 बिलियन डॉलर की मदद देने का भी ऐलान किया।

उन्होंने साफ कहा कि अमेरिका यूक्रेन में अपनी सेना नहीं भेजेगा। उन्होंने बताया कि अमेरिकी प्रतिबंधों ने रूस पर बड़ा असर पड़ा है। उसका शेयर बाजार 40 प्रतिशत गिर चुका है।

रूस का बोरोडजंका पर हमला : रूसी सेना ने कीव के केंद्र से लगभग 50 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यूक्रेनी शहर बोरोडजंका पर हमला किया। रूसी सेना के इस हमले में 2 अपार्टमेंट ब्लॉकों को नष्ट कर दिया गया। हमले में अपार्टमेंट के कुछ हिस्से ढह गए हैं। वहीं, पास के एक खेल के मैदान में आग लग गई।

रूस सुरक्षा परिषद पर कनाडा ने लगाए प्रतिबंध : यूक्रेन में रूस के सैन्य अभियान के जवाब में कनाडा ने रूस सुरक्षा परिषद के सभी 18 सदस्यों के खिलाफ प्रतिबंध लगा दिए। नया फरमान सुरक्षा परिषद की संपूर्णता को प्रभावित करता है, जिसमें प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्टिन, रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु और मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन शामिल हैं। इसके अलावा कनाडा रूसी सेंट्रल बैंक, नेशनल वेल्थ फंड और वित्त मंत्रालय के खिलाफ प्रतिबंधों के दायरे का विस्तार कर रहा है।
 
यूक्रेन में भारतीय दूतावास बंद : यूक्रेन से भारत ने ऑपरेशन गंगा के जरिए 12 हजार लोगों को निकाला जा चुका है। हमारे सभी नागरिकों ने कीव छोड़ दिया है। भारत ने कीव स्थित भारतीय दूतावास भी बंद कर दिया है।   
 
परमाणु पनडुब्बियों से रूस का अभ्यास : रूसी परमाणु पनडुब्बियों ने मंगलवार को बेरेंट सागर में उतरकर अभ्यास की शुरुआत की। इस अभ्यास के दौरान बर्फ से ढंके साइबेरियाई क्षेत्र में मोबाइल मिसाइल लॉन्चर की भी चहलकदमी दिखी। यूक्रेन पर हमले के बाद पश्चिमी देशों से तनाव बढ़ने को लेकर राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा अपने देश के परमाणु बलों को हाई-अलर्ट पर रहने के आदेश देने के बाद ये अभ्यास किए जा रहे हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

कौन हैं महरंग बलोच, जिनसे पाकिस्तानी फौज भी खाती है खौफ?

kunal kamra controversies : कुणाल कामरा कैसे बने चर्चित कॉमेडियन, विवादों से रहा है पुराना नाता

सुनिता विलियम्स की वापसी अटकी थी राजनीति के कारण

सांसदों का वेतन बढ़ा, 34 हवाई यात्राएं, 50 हजार यूनिट, जानिए आपके माननीयों और क्या-क्या मिलता है फ्री

क्या प्रेंग्नेंट है मुस्कान, टेस्ट से सामने आएगा सच, साहिल ने मांगा सरकारी वकील, जानिए कैसी बीत रही हैं दोनों की रातें

Customer Care Complaint के हाल, 15 अरब घंटे खर्च हो गए सिर्फ इंतजार में, AI और Chatbot भी नहीं ला सके तेजी

NHRC ने जारी किया तमिलनाडु DGP और Collector को नोटिस, जानें क्या है मामला

जनता के और करीब आई राज्य सरकार, सीएम डॉ. मोहन यादव ने लॉन्च किया नया एप, जानें आपको क्या होगा फायदा?

BHIM UPI App के यूजर्स हैं तो आपके लिए आई बड़ी खुशखबरी

Sambhal violence: परिजन ने जेल में बंद जफर अली की जान को बताया खतरा

अगला लेख