Russia Ukraine War: रूस ने मारियुपोल के लोगों से हथियार डालने की मांग की, यूक्रेन ने ठुकराया प्रस्ताव, भयानक युद्ध का खतरा

Webdunia
सोमवार, 21 मार्च 2022 (15:25 IST)
ल्वीव (यूक्रेन)। रूस ने यूक्रेन के मारियुपोल में सुरक्षित मानवीय गलियारे के बदले बंदरगाह शहर के लोगों से हथियार डालने की मांग की है। हालांकि यूक्रेन ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। रूसी सेना ने एक कला विद्यालय पर बमबारी करने के कुछ घंटे बाद यह प्रस्ताव दिया था। इस विद्यालय में लगभग 400 लोगों ने शरण ले रखी थी। रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण इस यूक्रेनी शहर पर नियंत्रण के लिए लड़ाई अब भी तेज है।

ALSO READ: यूक्रेन संकट: पुतिन के दिमाग़ में क्या चल रहा है इसे जानने को बेताब हैं पश्चिमी देश
 
रूसी कर्नल जनरल मिखाइल मिजिंत्सेव ने कहा है कि वह मारियुपोल से प्रस्थान के लिए 2 निकासी गलियारों की स्थापना की अनुमति देंगे जिनमें से एक पूर्व में रूस की तरफ तो दूसरा पश्चिम में यूक्रेन के अन्य हिस्सों की ओर जाएगा। मारियुपोल के लोगों को इस प्रस्ताव पर जवाब देने के लिए सोमवार सुबह 5 बजे तक का समय दिया गया था। हालांकि, रूस ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि यूक्रेन के प्रस्ताव को ठुकराने के बाद वह क्या कार्रवाई करेगा।
 
यूक्रेन की उपराष्ट्रपति इरिना वेरेश्चुक ने इस प्रस्ताव को स्वीकार करने से मना करते कहा कि आत्मसमर्पण करने, हथियार डालने का सवाल ही नहीं उठता। हमने रूसी पक्ष को पहले ही इस बात की जानकारी दे दी है। हमने उनसे कहा है कि वे आठ पन्नों की चिट्ठी लिखने पर वक्त बर्बाद करने के बजाय गलियारे खोलें।
 
रूस की सरकारी समाचार एजेंसी 'आरआईए नोवोस्ती' की खबर के अनुसार रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि यूक्रेन नहीं माना तो मारियुपोल के अधिकारियों को एक सैन्य न्यायाधिकरण का सामना करना पड़ सकता है। इस बीच सोमवार तड़के यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने एक वीडियो संदेश जारी कर बताया कि रूसी सेना ने एक कला विद्यालय पर बमबारी की जिसमें लगभग 400 लोगों ने शरण ले रखी थी।
 
उन्होंने कहा कि वहां मौजूद लोग मलबे में दब गए हैं। हमें नहीं पता कि उनमें से कितने बच पाए हैं। लेकिन हम यह जरूर जानते हैं कि हम कला विद्यालय पर बम बरसाने वाले पायलट को निश्चित तौर पर मार गिराएंगे। इससे पहले मारियुपोल के एक सिनेमाघर पर भी बम बरसाए गए थे, जहां 1,000 से अधिक लोगों ने शरण ले रखी थी। शहर में 3 हफ्ते से अधिक समय से बमबारी हो रही है और इसने युद्ध के कुछ सबसे भयानक मंजर देखे हैं। मारियुपोल के अधिकारियों ने बताया कि रूसी हमलों से शहर में कम से कम 2,300 लोग मारे गए हैं जिनमें से कुछ को सामूहिक कब्रों में दफनाया गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

फोटोबाजी के चक्कर में 6 फुट गहरे गड्ढे में गिरे नेताजी, नींव में सीमेंट डालने की कोशिश में फिसला पैर

निमिषा प्रिया के परिजन फांसी टलने से खुश, जिंदा रहने की उम्मीद भी बढ़ी

चीन में जिनपिंग-जयशंकर की मुलाकात पर राहुल गांधी का तंज, विदेश मंत्री चला रहे हैं सर्कस

Samosa, जलेबी जैसे फूड प्रोडक्ट पर चेतावनी लेबल, स्वास्थ्य मंत्रालय ने नहीं दिया निर्देश, पीआईबी ने बताया सच

मोटापे की फिक्र या फास्‍टफूड माफिया की साजिश, समोसे जलेबी नाश्‍ते पर चेतावनी, पित्‍जा बर्गर क्‍या अमृत है?

सभी देखें

नवीनतम

झारखंड के मुख्‍यमंत्री सोरेन से मिले केजरीवाल, शिबू सोरेन का हालचाल जाना

और कितनी बेवफा होंगी पत्‍नियां, अब सेल्‍फी के बहाने पति के कत्‍ल की कोशिश

रेलवे रिजर्वेशन व्यवस्था में फिर बदलाव, जानिए कितने लोगों को मिलेगा ट्रेन का वेटिंग टिकट

20 साल छोटे लड़के से प्रेम संबंध, पति को छोड़ 2 बेटियों के साथ प्रेमी के घर पहुंच गई महिला

कावड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह का विवादित पोस्ट, लिखा एक देश दो कानून

अगला लेख