Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

रूस ने यूक्रेन के चेर्नोबल न्यूक्लियर प्लांट पर किया कब्जा, राजधानी कीव पर भी नजर (लाइव अपडेट)

हमें फॉलो करें रूस ने यूक्रेन के चेर्नोबल न्यूक्लियर प्लांट पर किया कब्जा, राजधानी कीव पर भी नजर (लाइव अपडेट)
, गुरुवार, 24 फ़रवरी 2022 (23:40 IST)
कीव/मास्को/नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन के बीच महीनों से बना तनाव का माहौल आखिरकार गुरुवार को युद्ध में बदल गया। रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ जंग का ऐलान कर दिया है। युद्ध से जुड़े पल-पल का अपडेट-

83 सैनिक अड्डों को नष्ट किया : रूसी रक्षा मंत्रालय ने पुष्टि की कि उसके थलसैनिक क्रीमिया के जरिए यूक्रेन में घुस गए हैं। रूसी थलसैनिकों के यूक्रेन में घुसने की मॉस्को की ओर से पहली बार पुष्टि की गई है। इससे पहले रूस ने केवल यह कहा था कि उसने यूक्रेन के सैन्य हवाई अड्डों, हवाई रक्षा प्रतिष्ठानों और अन्य सैन्य प्रतिष्ठानों पर हवाई एवं मिसाइल हमले किए हैं। मंत्रालय ने कहा कि उसने 83 यूक्रेनी सैन्य प्रतिष्ठानों को नष्ट कर दिया है।
 
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता इगोर कोनाशेनकोव ने रूसी कार्रवाई शुरू होने के बाद पहली बार पुष्टि की कि रूसी थलसैनिक यूक्रेन में घुस गए हैं। उन्होंने कहा कि वे क्रीमिया के पश्चिमोत्तर में खेरसन शहर की ओर आगे बढ़े। क्रीमिया प्रायद्वीप पर 2014 में रूस के कब्जे के जवाब में क्रीमिया के लिए ताजा पानी प्रदान करने वाले खेरसन स्थित जलाशय पर यूक्रेन ने 2017 में बांध बना दिया था, जिसके बाद इससे क्रीमिया को होने वाली जलापूर्ति रुक गई थी। कानोशेनकोव ने कहा कि रूसी बलों के आगे बढ़ने से क्रीमिया में जलापूर्ति बहाल हो सकेगी।

संयुक्त राष्ट्र का यूक्रेन मामले पर मतदान : संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में 25 फरवरी को यूक्रेन की स्थिति को लेकर पश्चिमी देशों द्वारा तैयार किए गए एक प्रस्ताव पर मतदान करने की उम्मीद है। संयुक्त राष्ट्र में एक राजनयिक सूत्र ने गुरुवार को यह जानकारी दी। सूत्र ने कहा कि कल मतदान होने की उम्मीद है। इससे पहले संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी दूत लिंडा थॉमस-ग्रीनफील्ड ने सुरक्षा परिषद को बताया कि रूस द्वारा डोनबास की रक्षा के लिए एक सैन्य अभियान शुरू करने के बाद वाशिंगटन संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को एक प्रस्ताव भेजेगा।

स्लोवाकिया के रास्ते लाए जाएंगे भारतीय : विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने स्लोवाकिया के विदेश मंत्री इवान कोरकोक से बात की है। विदेश मंत्री ने कहा कि यूक्रेन की स्थिति पर चर्चा की गई। स्लोवाकिया के माध्यम से भारतीय नागरिकों को वहां से निकालने के लिए की गई सुविधा के लिए उनकी सराहना की गई। 

चेर्नोबल न्यूक्लियर प्लांट कब्जा : रूस ने यूक्रेन के चेर्नोबल न्यूक्लियर प्लांट पर कब्जा कर लिया है। रूस की नजर राजधानी कीव पर भी है। वह उस पर भी कभी भी कब्जा कर सकता है।

पोलैंड के रास्ते लौटेंगे भारतीय : रूस और यूक्रेन के बीच जंग पर भारतीय विदेश मंत्रालय प्रेस कॉन्फ्रेंस में विदेश सचिव हर्ष श्रृंगला ने कहा कि यूक्रेन में भारतीयों की सुरक्षा प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि पोलैंड के रास्ते यूक्रेन में फंसे भारतीय लौट सकेंगे। पोलैंड और यूक्रेन की सीम पर भारतीय दूतावास ने कैंप बनाए हैं। उन्होंने कहा कि हमने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।
 
अमेरिका ने बातचीत से किया इंकार : रूस के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़खारोवा ने गुरुवार को कहा कि अमेरिका ने यूक्रेन और वैश्विक सुरक्षा के मुद्दे पर रूस के साथ बातचीत करने से इंकार कर दिया है। जखारोवा ने एनटीवी न्यूज चैनल से कहा कि आज रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव की अध्यक्षता में रूसी प्रतिनिधिमंडल तथा अमेरिकी विदेश मंत्री एंटोनी ब्लिंकन की अध्यक्षता में अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के बीच यूरोप में वार्ता होनी थी। इस दौरान हम अपने खिलाफ लगाए गए सभी प्रकार के आरोपों को सुनते, लेकिन अमेरिका ने आगे की बातचीत करने से इनकार कर दिया।

webdunia

रूस ने यूक्रेन में 70 सैन्य ठिकानों को किया तबाह : रूस ने कहा है कि उसने यूक्रेन में 70 सैन्य ठिकानों को तबाह कर दिया है। इसमें 11 एयरफिल्ड भी हैं। यूक्रेन की राजधानी कीव में कर्फ्यू लगा दिया गया है। कीव के मेयर ने किया ऐलान। रूस ने जंग का ऐलान करते ही एक साथ यूक्रेन के 11 शहरों पर अटैक कर दिया है। यूक्रेन की राजधानी कीव समेत यूक्रेन के पूर्वी हिस्से में मौजूद शहरों को निशाना बनाया गया है। यूक्रेनी अधिकारियों का कहना है कि रूस ने बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइलों से कीव में कई जगहों को निशाना बनाया है। यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने बताया कि यूक्रेन के शांतिपूर्ण शहरों पर हमले हो रहे हैं। यूक्रेन अपना बचाव करेगा और जीतेगा। यूक्रेन ने दावा किया है कि रूस के 100 से ज्यादा सैनिक मारे गए हैं।

भारत सरकार ने शुरू की हेल्पलाइन : यूक्रेन में संकट के हालात के बीच कई भारतीय वहां फंसे हुए हैं। इन फंसे हुए भारतीयों की मदद के लिए भारत सरकार ने 24 घंटे की हेल्पलाइन शुरू की है। इन नंबरों पर संपर्क करके भारतीय एजेंसियों की मदद ली जा सकती है। दिल्ली में 24 घंटे का कंट्रोल रूम बनाया गया है. संपर्क के लिए हेल्पलाइन नंबर +911123012113, +911123914104, +911123017905 और 1800118797 जारी किया गया है, ताकि जिन्‍हें मदद चाहिए, वे इस पर संपर्क कर सकें।

नाटो पर भड़के रूसी राष्ट्रपति पुतिन, बोले यूक्रेन में दखल के गंभीर नतीजे होंगे। ऐसे नतीजे भुगतने होंगे किसी ने सोचा नहीं होगा।
यूक्रेन की राजधानी कीव के पास Ukraine का एक सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ। बताया जा रहा है कि इस विमान में 14 लोग सवार थे। यूक्रेन के शहर ओडेसा में रूसी नौसैनिकों के घुसने की खबर है। बताया जा रहा है कि रूस ने ओडेसा के तट पर हमला कर दिया है। इसमें 18 लोगों के मारे जाने की खबर है। कीव में होस्टोमेल एयरपोर्ट पर भारी हमले की खबर है।
रूस ने यूक्रेन के AN-26 को ध्वस्त कर दिया है।
webdunia
भारतीय दूतावास ने जारी की नई एडवाइजरी : यूक्रेन स्थित भारतीय दूतावास ने अपने ताजा परामर्श में वहां रहने वाले भारतीयों से कहा है कि यूक्रेन में मार्शल लॉ लगे होने के चलते मौजूदा समय में आवागमन मुश्किल है और सायरन और बम की चेतावनी सुनने वाले लोग बम से बचाव वाले नजदीकी आश्रय में पहुंचें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Russia Ukraine War : यूक्रेन में दुकानें-बैंक बंद, ATM में पैसे खत्म, परेशानियों में घिरे भारतीय