Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Russia Ukraine War: यूक्रेन-रूस में घमासान जारी, अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन कर सकते हैं बड़ा ऐलान

हमें फॉलो करें Russia Ukraine War: यूक्रेन-रूस में घमासान जारी, अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन कर सकते हैं बड़ा ऐलान
, गुरुवार, 24 फ़रवरी 2022 (22:27 IST)
वॉशिंगटन। यूक्रेन और रूस के बीच घमासान जंग जारी है। इस बीच व्हाइट हाउस ने घोषणा की है कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन यूक्रेन में रूसी सैन्य कार्रवाई पर देश को संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति बड़ा ऐलान कर दें।
ALSO READ: यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने द्वितीय विश्व युद्ध से की रूसी हमले की तुलना
व्हाइट हाउस ने कहा कि रूसी हमले पर बाइडन की पहली सार्वजनिक टिप्पणी व्हाइट हाउस के पूर्वी कक्ष से भारतीय समयानुसार रात 12 बजे संबोधित करेंगे।

कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, ब्रिटेन और अमेरिका सहित सात प्रमुख देशों के समूह जी-7 के नेताओं के साथ वर्चुअल परामर्श के बाद राष्ट्रपति की टिप्पणी आ सकती है। इन देशों में से तीन- अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्य हैं। 
व्हाइट हाउस के एक अधिकारी के अनुसार, बाइडन और जी-7 के नेता यूक्रेन पर रूस के अकारण और अनुचित हमले पर संयुक्त प्रतिक्रिया पर चर्चा कर रहे हैं। इससे पहले, व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने बताया कि बाइडन ने यूक्रेन के ताजा घटनाक्रम पर चर्चा करने के लिए स्थिति कक्ष में सुबह राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की आयोजित की।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Bihar Budget 2022 : 28 फरवरी को पेश होगा बिहार का बजट, स्वास्थ्य और महिला विकास के मुद्दों पर रहेगा ज्यादा ध्यान