Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने द्वितीय विश्व युद्ध से की रूसी हमले की तुलना

हमें फॉलो करें यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने द्वितीय विश्व युद्ध से की रूसी हमले की तुलना
, गुरुवार, 24 फ़रवरी 2022 (20:25 IST)
कीव। यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की ने गुरुवार को रूस हमले की तुलना नाजी जर्मनी से करते हुए कहा कि रूस ने उनके देश पर वैसा ही विश्वासघाती हमला किया है, जैसा कि जर्मनी ने द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान किया था।
जेलेंस्की ने कहा, रूस ने सुबह हमारे राज्य पर विश्वासघाती हमला किया, जैसा कि नाजी जर्मनी ने द्वितीय विश्वयुद्ध के वर्षों में किया था। आज तक, हमारे देश विश्व इतिहास के अलग-अलग फलक पर रहे हैं। रूस बुराई के रास्ते पर चल पड़ा है, लेकिन यूक्रेन अपना बचाव कर रहा है और अपनी स्वतंत्रता को बरकरार रखेगा, चाहे मॉस्को कुछ भी सोचता हो। इससे पहले राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा कि रूसी हमले में यूक्रेन के 40 सैनिक मारे गए हैं।

गौरतलब है कि रूस ने आज सुबह यूक्रेन पर हमला बोल दिया और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दुनिया के अन्य देशों को इस मामले में हस्तक्षेप न करने की चेतावनी देते हुए कहा कि अगर वे ऐसा करते हैं तो उन्हें इसके नतीजे भुगतने होंगे, हालांकि इसके बाद यूक्रेन ने रूस पर पलटवार करते हुए कहा कि वह अपनी रक्षा करेगा और जीतेगा भी।(वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

यूक्रेन का दावा- रूस ने किए 30 से ज्यादा हमले, दोनों देशों के कई सैनिकों की भी गई जान