युक्रेन के 2 शहरों में सीजफायर, क्या है युद्ध क्षेत्र में फंसे अन्य शहरों से भारतीयों को निकालने का रूसी प्लान?

Webdunia
शनिवार, 5 मार्च 2022 (15:35 IST)
संयुक्त राष्ट्र। रूसी सेना शनिवार से यूक्रेन के दो क्षेत्रों मारियुपोल, वोल्नोवाखा में संघर्ष-विराम पर सहमत हो गई है, ताकि वहां फंसे नागरिकों को सुरक्षित निकाला जा सके। इस बीच रूस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को सूचित किया कि पूर्वी यूक्रेन के खारकीव और सुमी शहरों में उसकी सैन्य कार्रवाई की वजह से फंसे भारतीय विद्यार्थियों और अन्य विदेशियों को निकालने के लिए उसकी बसें सीमा पर तैयार खड़ी हैं।
 
यूक्रेन के जापोरिजिया स्थित यूरोप के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर हमले के बाद अल्बानिया, फ्रांस, आयरलैंड, नार्वे, ब्रिटेन और अमेरिका की मांग पर शुक्रवार को सुरक्ष परिषद की आपात बैठक बुलाई गई।
 
बैठक के दौरान रूस के स्थायी प्रतिनिधि और संयुक्त राष्ट्र में राजदूत वैसली नेबेनजिया ने कहा कि रूसी सैनिक यूक्रेन में फंसे विदेशी नागरिकों की शांतिपूर्ण तरीके से निकासी सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव कार्य कर रहे हैं।
 
उन्होंने आरोप लगाया है कि यूक्रेनी राष्ट्रवादियों ने जबरन पूर्वी यूक्रेन के खारकीव और सुमी शहरों में 3700 भारतीय विद्यार्थियों को रखा है।
 
नेबेनजिया ने कहा कि आतंकवादी आम लोगों को शहर छोड़ने नहीं दे रहे हैं। इसका असर यूक्रेन के लोगों पर ही नहीं बल्कि विदेशियों पर भी पड़ रहा है। कई विदेशियों को यूक्रेनी नागरिकों द्वारा जबरन रखना स्तब्ध करने वाला है। खारकीव में 3,189 भारतीय, 2700 वियतनामी और, 202 चीनी नागरिक मौजूद हैं। इसी प्रकार सुमी में 507 भारतीय, 101 घाना के नागरिक और 121 चीन के नागरिक हैं।
 
उन्होंने कहा कि रूस के बेलगोरोद इलाके में 130 आरामदायक बसें आज सुबह छह बजे से ही नेखोतीवका और सुदजा सीमा चौकी पर खारकीव और सुमी जाने और भारतीय विद्यार्थियों एवं अन्य विदेशियों को निकालने के लिए खड़ी हैं।
 
रूसी राजूदत ने बताया कि जांच चौक पर अस्थायी निवास, आराम करने की सुविधा और गर्म खाने की व्यवस्था की गई। साथ ही दवाओं के साथ सचल चिकित्सा केंद्र भी स्थापित किया गया है। उन्होंने कहा कि निकाले गए सभी लोगों को बेलगोरोद ले जाया जाएगा और वहां से उनके देशों को भेजा जाएगा।
 
भारतीय विद्यार्थियों को यूक्रेन में बंधक बनाने की खबरों पर नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि भारत के किसी विद्यार्थी को बंधक बनाए जाने की खबर नहीं मिली है। ऑपरेशन गंगा के माध्यम से 10 हजार से ज्यादा भारतीयों को यूक्रेन से लाया जा चुका है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ऑटो ड्राइवर ने निकाला कमाई का नायाब तरीका, सुनकर उड़ जाएंगे होश, जानिए कितनी होती है इंकम

अब आसानी से मिलेगा तत्काल टिकट, 10 मिनट सिर्फ आधार OTP से कर सकेंगे बुकिंग

Mahua Moitra marries : कौन हैं पिनाकी मिश्र, जिनसे TMC की तेजतर्रार सांसद महुआ मोइत्रा ने की शादी

Russia-Ukraine war : रूस छुपकर हमला करने वाले ड्रोन पर कर रहा काम, जानें कैसे मचाते हैं दुश्मन देश में तबाही

श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, पाकिस्तान भारत के खिलाफ करता है राहुल के बयानों का इस्तेमाल

सभी देखें

नवीनतम

जनगणना कार्यक्रम को लेकर BJP ने विपक्ष पर किया पलटवार, झूठ की राजनीति करने का लगाया आरोप

RSS प्रमुख भागवत बोले- राजनीतिक वर्ग के बीच आपसी समझ बनी रहनी चाहिए

मेरे बिना नहीं जीत पाते राष्ट्रपति का चुनाव, एलन मस्क का डोनाल्ड ट्रंप पर पलटवार

क्‍या व्लादिमीर पुतिन की सख्ती के सामने हार गए डोनाल्ड ट्रंप, बोले- यूक्रेन और रूस को कुछ समय तक लड़ने देना बेहतर होगा

Bengaluru Stampede : CM सिद्धारमैया ने पुलिस को माना बेंगलुरु भगदड़ का जिम्मेदार, इंस्पेक्टर से लेकर कमिश्नर तक के अधिकारी सस्पेंड

अगला लेख