Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पुतिन से बातचीत के बाद फ्रांस ने कहा, यूक्रेन के साथ बहुत बुरा होने वाला है...

हमें फॉलो करें पुतिन से बातचीत के बाद फ्रांस ने कहा, यूक्रेन के साथ बहुत बुरा होने वाला है...
, गुरुवार, 3 मार्च 2022 (20:14 IST)
नई दिल्ली। फ्रांस के राष्ट्रपति इमानुएल मैक्रों की रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बातचीत के बाद फ्रांस की ओर बहुत ही चौंकाने वाला बयान सामने आ रहा है। इस बयान में कहा गया है कि यूक्रेन के साथ बहुत बुरा होने वाला है। 
 
फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों के सहयोगी ने कहा कि यूक्रेन के साथ बहुत बुरा होने वाला है। उल्लेखनीय है कि पुतिन ने गुरुवार को मैक्रों के साथ करीब 90 मिनट तक बातचीत की थी। 
 
दूसरी ओर पुतिन का कहना है कि यूक्रेन को अपनी सेना हटानी ही होगी। इस बीच बेलारूस और यूक्रेन के बीच बातचीत जारी है। वहीं, यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि हर आक्रमणकारी को पता होना चाहिए कि उन्हें यूक्रेन के लोगों का भारी विरोध सहना होगा।
उल्लेखनीय है कि आज यानी गुरुवार को रूस यूक्रेन युद्ध का आठवां दिन है। दोनों ने ही देश एक दूसरे को बड़ा नुकसान पहुंचाने का दावा किया है। जहां रूस ने तेल डिपो और सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा किया है, वहीं यूक्रेन ने भी रूसी मेजर जनरल को मारने का दावा किया है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

खुशखबर, होली पर रेलवे का बड़ा तोहफा, इन रूटों पर चलेंगी स्‍पेशल ट्रेनें...