Russia-Ukraine war : ICBM हमले पर चुप रहो, प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रही रूसी प्रवक्ता को आया पुतिन का फोन

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 21 नवंबर 2024 (18:21 IST)
Russia-Ukraine war news  : रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन पर इंटर-कॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक (ICBM) मिसाइल दागी है। रूस ने यूक्रेन पर गुरुवार तड़के ICBM मिसाइलों से हमला किया। रूस और यूक्रेन का युद्ध भयावह स्थिति में पहुंच चुका है। पुतिन आर-पार के मूड में दिखाई दे रहे हैं। इस बीच प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रही रूसी प्रवक्ता को क्रैमलिन से अचानक फोन आया कि वह ICBM  मिसाइलों पर कुछ न बोलें। 
ALSO READ: Russia Ukraine War भयानक स्थिति में, ICBM से मचेगी तबाही, पुतिन के दांव से पस्त जेलेंस्की
माइक ऑफ करना भूल गईं प्रवक्ता : रूस की ओर से किए गए हमले के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस चल रही थी। इस पीसी को रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा संबोधित कर रही थीं, तभी अचानक क्रेमलिन की ओर से एक फोन आया और उन्हें ICBM मिसाइल हमले पर कुछ भी बोलने से इनकार किया गया। उनसे कहा गया कि ICBM हमले पर चुप रहो, लेकिन इस बातचीत के दौरान मारिया माइक ऑफ करना भूल गई। इसके चलते उनकी आवाज बाहर आ गई।
ALSO READ: Russia-Ukraine war : जो बाइडेन करवाएंगे तीसरा विश्व युद्ध, पुतिन ने क्यों दी परमाणु हमले की धमकी, डोनाल्ड ट्रंप का बढ़ेगा सिरदर्द
कितनी खतरनाक हैं इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल :  क्या होती हैं इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइलें : इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) लंबी दूरी की मिसाइलें होती हैं जिसे मुख्य रूप से परमाणु हथियार के इस्तेमाल के लिए डिजाइन किया गया था। ICBM की रेंज 6,000 से 9,300 मील के बीच होती है। इसे जमीन से या समुद्र से भी छोड़ा जा सकता है। ICBM को एक रणनीतिक रक्षात्मक हथियार माना जाता है जिसका इस्तेमाल परमाणु युद्ध में किया जाता सकता है। वहीं किसी मिसाइल को ICBM कहलाने के लिए उसमें कम से कम 5,500 किलोमीटर की मारक क्षमता होनी चाहिए।  Edited by : sudhir sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

लेक्स फ्रिडमैन के पॉडकास्ट में ऐसा क्या बोले PM मोदी कि फिदा हो गया चीन

National Security के लिए कितना खतरनाक है सरकारी दफ्तरों में Smartphone का इस्तेमाल, क्या कहते हैं Experts

Realme P3 5G : 6000mAh बैटरी वाला सस्ता 5G स्मार्टफोन, पानी में डूबने पर नहीं होगा खराब

यूपी में एक जिला, एक माफिया का युग खत्म, CM योगी आदित्यनाथ का तंज

Hafiz Saeed Death : क्या मारा गया लश्कर सरगना हाफिज सईद? ऑपरेशन अलविदा का भारत से क्या है संबंध

सभी देखें

नवीनतम

Mauganj Violence : मप्र के मऊगंज हिंसा मामले में अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

नागपुर में कैसे भड़की हिंसा, कौन थे पथराव और आगजनी करने वाले दंगाई, जानिए 10 बड़ी बातें

Maharashtra : औरंगजेब कब्र विवाद के बीच नागपुर में क्यों भड़की हिंसा, अफवाह के बाद पत्थरबाजी, आगजनी, पुलिस ने छोड़े आंसूगैस के गोले, लाठीचार्ज

Maharashtra : औरंगजेब की कब्र विवाद पर नितेश राणे ने हिंदूवादी संगठनों से की यह अपील

UP : संभल में 33 मकान किए जाएंगे ध्वस्त, जानिए क्‍या है मामला...

अगला लेख