रावण ने महल में क्यों नहीं रखा सीता को, जानिए

कथा रावण संहिता के अनुसार

Webdunia
रावण सीता का हरण करके लंका ले गया। लंका अद्भुत, वैभवशाली, भव्य और दिव्य थी, जिसकी सुंदरता देखते ही बनती थी। इतनी बड़ी लंका होने के बाद भी रावण ने सीता को अशोक वाटिका में बंदी बनाकर रखा। इसका कारण नलकूबेर द्वारा रावण को दिया गया श्राप था। इसकी कथा रावण संहिता के अनुसार इस प्रकार है-

FILE


एक बार स्वर्ग की अप्सरा रंभा रावण के भाई कुबेर के पुत्र नलकुबेर से मिलने जा रही थी। रास्ते में रावण ने उसे देखा और वह रंभा के रूप और सौंदर्य को देखकर मोहित हो गया। रावण ने रंभा को बुरी नीयत से रोक लिया। इस पर रंभा ने रावण से उसे छोडऩे की प्रार्थना की और कहा कि आज मैंने आपके भाई कुबेर के पुत्र नलकुबेर से मिलने का वचन दिया है अत: मैं आपकी पुत्रवधु के समान हूं अत: मुझे छोड़ दीजिए। परंतु रावण था ही दुराचारी वह नहीं माना और रंभा के शील का हरण कर लिया।

रावण द्वारा रंभा के शील हरण का समाचार जब कुबेर देव के पुत्र नलकुबेर का प्राप्त हुआ तो वह रावण पर अति क्रोधित हुआ। क्रोध वश नलकुबेर ने रावण को श्राप दे दिया कि आज के बाद यदि रावण ने किसी भी स्त्री को बिना उसकी स्वीकृति के अपने महल में रखा या उसके साथ दुराचार किया तो वह उसी क्षण भस्म हो जाएगा। इसी श्राप के डर से रावण ने सीता को राजमहल में न रखते हुए राजमहल से दूर अशोक वाटिका में रखा।

FILE

वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Mahavir jayanti 2024: भगवान महावीर स्वामी अपने पूर्वजन्म में क्या थे?

Hanuman Jayanti : हनुमान जन्मोत्सव पर उन्हें अर्पित करें 5 तरह के भोग

महावीर जयंती 2024 : जानें महावीर स्वामी के बारे में, जीवन परिचय

चैत्र पूर्णिमा 2024: जीवन का हर काम आसान बनाएंगे श्री हनुमान जी के 10 उपाय

Hanuman jayanti 2024: हनुमान जयंती कैसे मनाएं, जानें नियम और पूजा विधि

सभी देखें

धर्म संसार

साप्ताहिक राशिफल 2024: मेष से मीन राशि के लिए क्या लाया है नया सप्ताह (Weekly Forecast 22-28 April)

Shubh Muhurat In April 2024: नए सप्ताह के शुभ एवं मंगलकारी मुहूर्त, (22 से 28 अप्रैल तक)

Aaj Ka Rashifal: अपनी राशिनुसार आजमाएं आज यह शुभ उपाय, पढ़ें 21 अप्रैल का भविष्यफल

21 अप्रैल 2024 : आपका जन्मदिन

21 अप्रैल 2024, रविवार के शुभ मुहूर्त