Hanuman Chalisa

Medieval Indian History: मध्यकाल का समय क्या निर्धारित होता है?

अनिरुद्ध जोशी
भारतीय राजनीतिक इतिहास को मुख्यत: 4 भागों में बांट सकते हैं- प्राचीन, मध्य, आधुनिक और वर्तमान। प्राचीन काल में हम वैदिक काल, रामायण काल, महाभारत का काल, सिंधुघाटी का काल, मौर्य साम्राज्य, विक्रमादित्य साम्राज्य, गुप्त वंश को लेते हैं। गुप्त वंश के पतन के बाद महान राजा हर्षवर्धन (590-647 ) ई. से भारत के मध्यकाल की शुरुआत मानी जाती है। उस दौरान दक्षिण में चालुक्‍य साम्राज्‍य के राजा पुलकेसन द्वितीय का शासन था। हर्षवर्धन के समय चीनी यात्री ह्वेनसांग भारत आया था।
 
ALSO READ: history of King Harshavardhana : महान सम्राट हर्षवर्धन का इतिहास
मध्य काल को दो समय में विभाजित किया जा सकता है। पहला 'प्रारंभिक मध्ययुगीन काल' जो 6वीं सदी से लेकर 13वीं सदी तक चला। दूसरा 'गत मध्यकालीन काल' जो 13वीं सदी से लेकर 16वीं सदी तक चला। यह काल विजयनगर साम्राज्य, पाल वंश, चालुक्य वंश, राष्‍ट्रकूट वंश, चोल साम्राज्य, गुर्जर, प्रतिहार आदि के पतन और चौहान वंश, मराठा सम्राज्य, मुगल साम्राज्य की शुरुआत के साथ ही समाप्त हो गया। 1529 के बाद दक्षिण भारत में विजयनगर साम्राज्य का अंत हो चला था और उत्तर भारत में 1526 में मुगल काल की शुरुआत हुई थी।
 
उत्तर भारत में 1526 से 1857वीं सदी तक चले मुगल काल, मराठा काल, सिख काल आदि को कुछ इतिहासकार 'प्रारंभिक आधुनिक काल' मानते हैं जबकि कुछ के अनुसार यह "गत मध्ययुगीन" काल का ही हिस्सा है और 18वीं सदी से ही आधुनिक काल की शुरुआत होती है।
ALSO READ: भारत पर मुस्लिमों का सबसे पहला आक्रमण कब हुआ?
उल्लेखनीय है कि भारत में सम्राट अशोक और सम्राट विक्रमादित्य के बाद कभी भी किसी राजा या वंश ने संपूर्ण भारत पर एकछत्र राज नहीं किया। अंग्रेजों ने ही संपूर्ण भारत में अपना शासन चलाया। उसमें भी भारत के कुछ राज्य तो स्वतंत्र ही थे।

उल्लेखनीय है कि मध्यकाल का प्रारंभ कब हुआ और इसका अंत कब हुआ, इस संबंध में इतिहासकारों में मतभेद ही रहा है, परंतु मध्यकाल की शुरुआत को मोटे तौर पर उत्तर भारत के राजा हर्षवर्धन से प्रारंभ मानकर मराठा और मुगल साम्राज्य के पतन के बीच का काल मान सकते हैं।

मध्यकाल के इतिहास पर हमेशा से ही विवाद रहा है। हम आपको आने वाले समय में मध्यकालीन भारत के इतिहास से अवगत कराएंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बुध की उल्टी चाल शुरू: 29 जून से इन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान?

3 दिन बाद बुध का कर्क राशि में प्रवेश, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, खुलेंगे सफलता के नए द्वार

नरेंद्र मोदी के बाद अगला पीएम अमित शाह या योगी आदित्यनाथ, सटीक भविष्यवाणी

सौर आषाढ़ मास 2026: जानिए इसका धार्मिक महत्व और विशेष परंपराएं

मंगल का शुक्र की राशि में प्रवेश, 3 राशियों को रहना होगा बेहद सावधान, बढ़ सकती हैं ये परेशानियां

सभी देखें

धर्म संसार

24 June Birthday: आपको 24 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 24 जून 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

अश्लेषा नक्षत्र में शुक्र का प्रवेश, इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सावधान

निर्जला एकादशी: साल की सबसे बड़ी एकादशी कब है? सिर्फ एक व्रत से पाएं सभी 24 एकादशियों का पुण्य फल

निर्जला एकादशी के दिन करें प्रमुख रूप से ये 5 उपाय तो मिलेगा सफलता और धन समृद्धि का आशीर्वाद

अगला लेख