हिन्दू इतिहास : ब्रह्मा काल की भूमिका

Webdunia
FILE
ब्रह्मा का काल बहुत ही विस्तृत था। यदि हम अध्ययन करें तो इस काल में धरती पर मानव प्रजातियों की उत्पत्ति और विकास की शुरुआत हो रही थी। यह वही काल था जबकि धरती पर मानव उत्पत्ति, विकास और भविष्य का कथाक्रम लिखा जा रहा था।

एक पन्ने की इस काल गणना के चार्ट को जरूर देंखे....हिन्दू इतिहास का कालक्रम

ब्रह्मा के एक पुत्र रुचि की पुत्री से ही विष्णु ने और दूसरे पुत्र दक्ष की पुत्री से शिव ने विवाह किया था। इसलिए यह कहा जा सकता है कि ब्रह्मा तो विष्णु और महेष से भी पहले हुए थे। त्रिदेवों के क्रम में सबसे पहले ब्रह्मा को ही रखा जाता है, लेकिन विष्णु और शैवकाल के दौरान ब्रह्मा को हाशिए पर धकेल दिया गया और इस तरह हिन्दू धर्म के प्रारंभिक इतिहास का एक महत्वपूर्ण हिस्सा कट गया।

ब्रह्मा के दस पुत्रों की कहानी और उनके वंश का वर्णन कम ही होता है जबकि धरती पर आज जितने भी मानव जाति के लोग हैं वे सभी ब्रह्मा की संतानें है- विष्णु या शिव की नहीं। निश्चत ही विष्णु और शिव हमारे लिए ब्रह्मा से बढ़कर भगवान हैं लेकिन ब्रह्मा का स्थान हिन्दू धर्म में गौण नहीं होना चाहिए। इसके गौण होने के कारण ही हिन्दू धर्म अपने इतिहास से कट गया।

ब्रह्मा और ब्रह्मा के पुत्र की कहानी मनुष्य जाति का इतिहास है। उनके इस इतिहास का वर्णन खोज करने पर दुनिया के हर धर्मग्रंथों में मिल जाएगा।

* ब्रह्मा के कई पुत्र थे, लेकिन उनमें प्रमुख थे- 1. मरीचि, 2. अत्रि, 3. अंगिरस, 4. पुलस्त्य, 5. पुलह, 6. कृतु, 7. भृगु, 8. वशिष्ठ, 9. दक्ष, 10. कर्दम, 11. नारद, 12. सनक, 13. सनन्दन, 14. सनातन, 15. सनतकुमार, 16. स्वायम्भुव मनु और शतरुपा, 17. चित्रगुप्त, 18. रुचि, 19. प्रचेता 20. अंगिरा आदि। संपूर्ण धरती के मनुष्य आदि इन्हीं की संतानें हैं।

* ब्रह्मा की प्रमुख पत्नियां : 1. सावित्री, 2. गायत्री, 3. श्रद्धा, 4. मेधा और 5. सरस्वती हैं।

* 10 प्रजापति : इनमें से मरीचि, अत्रि, अंगिरा, पुलस्त्य, पुलह, कृतु, भृगु, वशिष्ठ, दक्ष तथा कर्दम- ये 10 मुख्य प्रजापति बनें।

हम ब्रह्मा के प्रत्येक पुत्रों की वंश परंपरा का वर्णन करेंगे। इस वंश परंपरा में कौन-कौन से महापुरुष हुए और किस पुत्र से कौन सा वंश चला यह भी बताएंगे। पढ़ते रहिए वेबदुनिया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

इजराइल- ईरान युद्ध के बीच बाबा वेंगा की इस भविष्यवाणी से डर गई है दुनिया

क्या पहले होती थी जगन्नाथ पुरी में प्रभु श्रीराम की पूजा?

जगन्नाथ यात्रा के बाद रथ का क्या होता है, क्या आपको मिल सकते हैं रथ के पवित्र हिस्से

साल 2025 के पहले सूर्य ग्रहण से मची तबाही और अब लगने वाला है दूसरा सूर्य ग्रहण

138 दिन तक शनि की उल्टी चाल, युद्ध से होगा दुनिया का बुरा हाल, बचकर रहे 5 राशियां

सभी देखें

धर्म संसार

25 जून 2025 : आपका जन्मदिन

25 जून 2025, बुधवार के शुभ मुहूर्त

केदारनाथ यात्रा से पहले क्यों गौरी कुंड में स्नान करना माना जाता है विशेष, जानिए पौराणिक मान्यता

जगन्नाथ रथयात्रा के संपूर्ण रीति रिवाज और नियम को जानिए

देवशयनी एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा, क्या महत्व है इस एकादशी का?