हनुमानजी के कितने सगे भाई थे?

अनिरुद्ध जोशी
क्या आपको पता है कि हनुमानजी के कोई भाई भी थे? संभवत: कम ही लोगों को यह जानकारी होगी कि हनुमानजी के कितने भाई थे। उनमें से भी सगे भाई कितने थे। यदि भाई थे तो हनुमानजी क्या सबसे छोटे थे या कि बड़े?
दरअसल, वैसे तो रामभक्त और दूत हनुमानजी की कीर्ति रामचरितमानस में मिलती है। लेकिन इसके पहले लिखे गए ग्रंथों में उनके जीवन के बिखरे हुए कई अध्यायों का भिन्न भिन्न ग्रंथों से पता चलता है। वाल्मिकी रामायण, अद्भुत रामायण, आनंद रामायण आदि सैंकड़ों रामायण के अलावा पुराणों में उनके जीवन का यशगान किया गया है।
 
वे एकमात्र ऐसे देवता हैं जिनसे शक्तिशाली, विनम्र और तुरंत प्रसन्न होने वाला दूसरा कोई नहीं। चारों युग में वे विद्यमान रहते हैं। उनकी भक्ति करने वाला कभी संकट में नहीं रहता और न ही उसे किसी भी प्रकार का भय रहा।...तो आओ अगले पन्ने पर जानते हैं कि हनुमानजी के कितने भाई थे।

पुराणों में हनुमानजी के बारे में एक बेहद गूढ़ जानकारी मिलती है। उल्लेख मिलता है कि हनुमानजी के 5 सगे भाई थे, जो विवाहित थे। 'ब्रह्मांडपुराण' में वानरों की वंशावली के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है। इसी में हनुमानजी के सगे भाइयों के बारे में जिक्र मिलता है।
अपने भाइयों के बीच हनुमानजी सबसे बड़े थे। उनके अन्य भाइयों के नाम हैं- मतिमान, श्रुतिमान, केतुमान, गतिमान, धृतिमान। उनके अन्य सभी भाई विवाहित थे और सभी संतान से युक्त थे।
 
'ब्रह्मांडपुराण' में लिखा है कि केसरी ने कुंजर की पुत्री अंजना को पत्नी के रूप में स्वीकार किया। अंजना रूपवती थीं। इन्हीं के गर्भ से प्राणस्वरूप वायु के अंश से हनुमान का जन्म हुआ। इसी प्रसंग में हनुमान के अन्य भाइयों के बारे में बताया गया है।

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

सावन सोमवार को शिवजी को किस समय, कैसे और किस दिशा में मुंह करके जलाभिषेक करें?

सिर्फ धातु के ही नहीं, श्रावण में इन 10 प्रकार के शिवलिंगों के पूजन से चमकेगा आपका भाग्य

यदि आप कावड़ यात्रा नहीं कर पा रहे हैं तो कैसे शिवजी पर जल अर्पित करें, जानिए

shravan 2025: सावन में कब कब सोमवार रहेंगे?

सावन में शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाने में ना करें ये भूल वर्ना नहीं होगा पूजा से लाभ

सभी देखें

धर्म संसार

सावन माह में भगवान शिव और उनका परिवार कहां पर रहते हैं?

Aaj Ka Rashifal: प्रेम में सफलता या उलझन? जानिए 12 राशियों का आज का हाल (पढ़ें 12 जुलाई का राशिफल)

12 जुलाई 2025, शनिवार के शुभ मुहूर्त

सावन और शिव जी का क्या कनेक्शन है? सोमवार ही क्यों है भोलेनाथ को प्रिय?

सावन में रुद्राक्ष पहनने से क्या सच में होता है फायदा, जानिए क्या है ज्योतिष और अध्यात्म में रुद्राक्ष का महत्व