आरती के 7 प्रकार, जानिए कौनसी आरती करते हैं कब

अनिरुद्ध जोशी
प्राचीनकाल में संध्योपासना या संध्यावंदन की जाती थी। आगे चलकर यह पूजा, आरती और तरह तरह की पूजा विधियों में बदल गई। अब मोटे तौर पर कह सकते हैं कि संध्योपासना के 5 प्रकार हैं- 1. प्रार्थना, 2. ध्यान-साधना, 3. भजन-कीर्तन 4. यज्ञ और 5. पूजा-आरती। इसमें से जानते हैं आरती के प्रकार।
 
आरती के प्रकार : पूजा के बाद आरती की जाती है। आरती को 'आरात्रिक' अथवा 'नीराजन' के नाम से भी पुकारा गया है।
 
1. मंगल आरती : Mangal Aarti : 6am
2. पूजा आरती : Puja Aarti 6:30am
3. श्रृंगार आरती : Shrigar Aarti 7:30 am
4. भोग आरती : Bhog Aarti 10:30 am
5. धूप आरती : Dhoop Aarti 12:00
6. संध्या आरती : Sandhya Aarti 7:15pm
7. शयन आरती : Shayan Aarti : 8:30 
 
नोट : हर मंदिर में उपरोक्त आरती का समय भिन्न भिन्न होता है। यह अंतर परंपरा से या स्थानीय समयानुसार होता है। हालांकि इसमें समय से ज्यादा प्रहर का ध्यान रखा जाता है। कई जगहों पर धूप आरती और पूजा आरती नहीं होती। श्रृंगार के समय ही पूजा होती है। भोग आरती के समय ही धूप आरती हो जाती है।
 
मथुरा वृंदावन के मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण की अष्ट प्रहर की आरती करते हैं। साधारणतया 5 बत्तियों वाले दीप से आरती की जाती है जिसे 'पंचप्रदीप' कहा जाता है। इसके अलावा 1, 7 अथवा विषम संख्या के अधिक दीप जलाकर भी आरती करने का विधान है। सभी का अलग अलग महत्व है। शंख-ध्वनि और घंटे-घड़ियाल पूजा के प्रधान अंग हैं। किसी देवता की पूजा शंख और घड़ियाल बजाए बिना नहीं होती। आराध्य के पूजन में जो कुछ भी त्रुटि या कमी रह जाती है, उसकी पूर्ति आरती करने से हो जाती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Shardiya navratri 2024 date: शारदीय नवरात्रि कब से शुरू होगी, 3 या 4 अक्टूबर? तिथियों को लेकर करें कन्फ्यूजन दूर

तीन समुद्रों के संगम पर बसे शक्तिपीठ कुमारी अम्मन मंदिर के रहस्य जान कर चौक जाएंगे आप

Sarva pitru amavasya 2024 date: सर्वपितृ अमावस्या कब है 1 अक्टूबर या 2 अक्टूबर 2024?

Shradh paksha tithi 2024: पितृपक्ष : कितनी पीढ़ी तक रहता है पितृदोष, श्राद्ध पक्ष में कैसे पाएं इससे मुक्ति

Shardiya Navratri 2024 Date: शारदीय नवरात्रि 2024 की तिथियां जानें

सभी देखें

धर्म संसार

Aaj Ka Rashifal: इन 3 राशियों को मिलेगा आज भाग्य का साथ, पढ़ें 29 सितंबर का राशिफल

29 सितंबर 2024 : आपका जन्मदिन

Festive Season पर कुछ यूं करें अपने nails को स्टाइल, अपनाएं ये Royal Look वाले डिजाइन

29 सितंबर 2024, रविवार के शुभ मुहूर्त

Shani guru Gochar 2025: वर्ष 2025 में गुरु और शनि का परिवर्तन, 6 राशियों की जिंदगी को पलट कर रख देगा

अगला लेख