Maa lakshmi : शाम को कर लिए यदि ये 5 काम तो माता लक्ष्मी का होगा घर में प्रवेश

Maa lakshmi : शाम के समय करें ये 5 कार्य, माता लक्ष्मी भर देगी धन के भंडार

WD Feature Desk
बुधवार, 29 मई 2024 (15:01 IST)
Maa lakshmi : शाम के समय ऐसा रहता है जबकि दिन की प्रकृति सोने और रात की प्रकृति जागने लगती है। हिंदू धर्म में दिन के 4 और रात के 4 प्रहर मिलाकर कुल 8 प्रहर होते हैं जब भी कोई प्रहर बदलता है तो उसे समय को संधि काल कहते हैं। शाम को होने वाले संधि काल को महत्वपूर्ण माना गया है। इस काल में यदि आपने 5 कार्य कर लिए तो माता लक्ष्मी का घर में प्रवेश हो जाएगा।
 
1. देहलीज पर रखें दीपक : शाम के समय घर के मुख्य द्वार की दहलीज पर छोटा सा मिट्टी का दीपक जलाकर रखें। इससे माता लक्ष्मी के आगमन का मार्ग प्रशस्त होगा। यदि मुख्य द्वार पर अंधेरा रहेगा तो मां लक्ष्मी घर में प्रवेश नहीं कर पाएगी।
ALSO READ: Vastu Tips : यदि घर की दक्षिण दिशा में ये एक कार्य किया तो लक्ष्मी रूठ जाएगी, यमराज होंगे प्रसन्न
2. कपूर आरती : शाम के समय जब सूर्यास्त के बाद दिन भी अस्त हो जाए यानी करीब 7:15 से 7:30 के बीच पूजा करें और उसके बाद कपूर आरती करें। आप चाहें तो कपूर जलाकर सभी कमरों में घुमाना चाहिए। इससे घर में जैसी भी नकारात्मक ऊर्जा होगी तो वे चली जाएगी और घर में मां लक्ष्मी का प्रवेश होगा।
 
3. तुलसी की पूजा : दिन अस्त के बाद जब हल्के हल्के तारे नजर आने लगे तब तुलसी के पौधे की पूजा करें और उनके पास घी का दीपक जलाकर रखें। जिन घरों में नित्य तुलसी की पूजा होती है वहां मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। इसलिए शाम के समय तुलसी की पूजा जरूर करें। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होंगी और सुख समृद्धि का आशीर्वाद देंगी।
Diwali Chalisa
4. भजन : इस समय भजन सुनना बहुत ही शुभ होता है। किसी भी देवी या देवता का शांतिदायक भजन चला दें। इससे मन प्रसन्न रहेगा और आध्यात्मिक वातावरण बनेगा। यह देखकर मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होंगी और आपके घर में उनका आसानी से प्रवेश होगा।
ALSO READ: Maa laxmi : रूठी हुई मां लक्ष्मी को कैसे मनाएं?
5. मंत्र जप : यदि आप उपरोक्त कुछ भी नहीं करना चाहते हैं या नहीं कर पा रहे हैं तो कम से कम 5 माला मंत्र की जाप कर सकते हैं। इससे भी माता लक्ष्मी प्रसन्न होंगी। मानसिक बदल मिलेगा और जीवन के सभी संकट दूर होंगे।
 
संधिकाल में न करें ये कार्य:-
1. संध्याकाल में झाड़ू लगाने की मनाही है।
2. इस काल में सोना मना है।
3. सहवास करने की सख्त मनाही है।
4. खाना-पीना नहीं चाहिए।
5. यात्रा करना वर्जित है।
6. क्रोध करना, शोर-शराब करना, झगड़े करना, असत्य, शाप देना, रोना, जोर-जोर से हंसना, गालियां देना, अभद्र या कटु वचन कहना मना है।
7. इस काल में शपथ नहीं लेना चाहिए।
8. धन का लेन देन करना भी मना है।
9. वेद मंत्रों का पाठ करना या कोई शुभ कार्य करना।
10. चौखट पर खड़े होना।
ALSO READ: Lakshmi puja for wealth: धन के लिए मां लक्ष्मी की प्रार्थना कैसे करें?
उपरोक्त नियम का पालन नहीं करने से जहां एक ओर बरकत चली जाती है वहीं व्यक्ति कई तरह के संकटों से घिर जाता है। संध्या काल में शनि, राहु और केतु के साथ ही शिव के गण सक्रिय रहते हैं।

सम्बंधित जानकारी

गुड़ी पड़वा से शुरू हो रही है 8 दिन की चैत्र नवरात्रि, हाथी पर सवार होकर आएंगी माता रानी, जानिए फल

jhulelal jayanti 2025: भगवान झूलेलाल की कहानी

चैत्र नवरात्रि पर घट स्थापना और कलश स्थापना क्यों करते हैं?

जानिए कब शुरू हो रही है केदारनाथ समेत चार धाम की यात्रा

51 शक्तिपीठों में से एक है कोलकाता का कालीघाट मंदिर, सोने से बनी है मां काली की जीभ

24 मार्च 2025 : आपका जन्मदिन

24 मार्च 2025, सोमवार के शुभ मुहूर्त

Weekly Rashifal 2025: इस सप्ताह किन राशियों का चमकेगा भाग्य, पढ़ें अपना साप्ताहिक राशिफल

Weekly Panchang 2025 : साप्ताहिक कैलेंडर हिन्दी में, जानें मार्च माह के अंतिम सप्ताह के शुभ मुहूर्त

चैत्र नवरात्रि की सप्तमी, अष्टमी और नवमी तिथि का क्या है महत्व?

अगला लेख