सुबह के समय ही क्यों पढ़ें धर्मग्रंथ, जानिए वैज्ञानिक कारण...

Webdunia
प्रत्येक धर्म में धर्मग्रंथों का अत्यधिक महत्व होता है, और पवित्रता एवं सम्मान की दृष्टि से इन्हें पढ़ने के लिए समय और तरीका भी उतना ही महत्व रखता है। लेकिन धर्मग्रंथों को पढ़ने के लिए सुबह और शाम का समय ही सही माना जाता है। चलिए जानते हैं इसका वैज्ञानिक कारण - 
 
हिन्दू धर्म में अनेक धर्म ग्रंथ हैं, जिनका पठन धर्म के बारे में जानकारी बढ़ाने के साथ ही मनुष्य का मार्गदर्शन भी करता है। लेकिन ज्यादातर इन धर्मग्रंथों को सुबह या शाम के समय ही पढ़ा जाता है। 
 
कई लोग अपने दिन की शुरुआत में धर्मग्रंथों को पढ़ना शुभ मानते हैं, तो कुछ लोग शाम के समय इन्हें पढ़ते हैं। इन धर्मग्रंथों को सुबह या शाम के समय पढ़ने का धार्मिक या आध्यात्मिक कारण होने के साथ ही वैज्ञानिक कारण भी है। 
 
दरअसल सुबह का समय हमारे मन, मस्तिष्क और शरीर तीनों के लिहाज से लाभदायक होता है। यह सकारात्मक ऊर्जा से भरा होता है जिसके कारण इस समय हमारे मस्तिष्क की क्रियाशीलता और ग्रहण क्षमता अधिक होती है। साथ ही यह वो समय होता है जब आपके मस्तिष्क पर किसी प्रकार का दबाव नहीं होता, और पढ़ी एवं सुनी गई बातों का मन व मस्तिष्क पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। 
 
इसलिए धर्मग्रंथों को खास तौर से सुबह और शाम के समय पढ़ा जाता है। ताकि हमारे स्वास्थ्य और व्यवहार दोनों पर इनका सकारात्मक प्रभाव पड़े। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

मंगला गौरी व्रत कब रखा जाएगा, क्या है माता की पूजा का शुभ मुहूर्त

भविष्य मालिका की भविष्यवाणी के अनुसार तीसरा विश्‍व युद्ध कब होगा, भारत में लगेगा मिलिट्री शासन?

सावन सोमवार से संबंधित आरती चालीसा सहित महत्वपूर्ण जानकारी

अमरनाथ यात्रा शुरू, बालटाल और नुनवान आधार शिविरों से पहला जत्था रवाना

कैलाश मानसरोवर भारत का हिस्सा क्यों नहीं है? जानिए कब और कैसे हुआ भारत से अलग?

सभी देखें

धर्म संसार

05 जुलाई 2025 : आपका जन्मदिन

पंचांग का ज्ञान, 7 अक्टूबर से 5 नवंबर के बीच क्या होने वाला है?

कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़िए क्यों नहीं लेते एक दूसरे का नाम?

05 जुलाई 2025, शनिवार के शुभ मुहूर्त

सावन में भोलेनाथ के इन 5 तीर्थों पर होता है भव्य मेलों का आयोजन, लगता है शिव भक्तों का तांता

अगला लेख