नैवेद्य अर्पित करने के नियम

Webdunia
बुधवार, 26 जुलाई 2023 (17:17 IST)
Rules for offering Naivedya : देवता को निवेदित करना ही नैवेद्य है। हिन्दू सनातन धर्म में पूजा के दौरान भगवान को नैवेद्य अर्पित किया जाता है और उसके बाद उसी नैवेद्य को प्रसाद के रूप में वितरित किया जाता है। भगवान को नैवेद्य अर्पित करने के भी कुछ नियम है। यदि नियम से यह भोग या नैवेद्य नहीं लगाया जाता है तो भगवान उसे स्वीकार भक्त कि भक्ति के अनुसार ही करते हैं।
 
नैवेद्य में क्या अर्पित नहीं करते हैं?
  1. नमक, मिर्च और तेल का प्रयोग नैवेद्य में नहीं किया जाता है।
  2. नैवेद्य में तामसिक या राजसिक भोजन का उपयोग नहीं करते हैं।
  3. नैवेद्य में डंबा बंद, जंक या फास्ट फूड अर्पित नहीं करते हैं।
  4. नैवेद्य में चाकलेट, टॉफी, बिस्कुट आदि भी अर्पित नहीं करना चाहिए।
 
क्या अर्पित करते हैं नैवेद्य में?
किस ओर रखें नैवेद्य?
 
किस पात्र में अर्पित करें नैवेद्य?
  1. चांदी या पीतल की थाली में नैवेद्य अर्पित करें।
  2. खाकरे या केले के पत्ते पर ही नैवेद्य परोसा जा सकता है।
  3. नैवेद्य की थाली तुरंत भगवान के आगे से हटाना नहीं चाहिए।
 
नैवेद्य पर रखें तुलसी का पत्ता:
  1. प्रत्येक पकवान पर तुलसी का एक पत्ता रखा जाता है।
  2. शिवजी के नैवेद्य में तुलसी की जगह बेल रखें।
  3. गणेशजी के नैवेद्य में तुलसी की जगह दूर्वा रखते हैं।
 
कैसे लगाते हैं भगवान को भोग?
  1. भोग लगाने के लिए भोजन एवं जल पहले अग्नि के समक्ष रखें। 
  2. फिर देवों का आह्वान करने के लिए जल छिड़कें।
  3. तैयार सभी व्यंजनों से थोड़ा-थोड़ा हिस्सा अग्निदेव को मंत्रोच्चार के साथ स्मरण कर समर्पित करें। 
  4. अंत में देव आचमन के लिए मंत्रोच्चार से पुन: जल छिड़कें और हाथ जोड़कर नमन करें।
  5. भोजन के अंत में भोग का यह अंश गाय, कुत्ते और कौए को दिया जाना चाहिए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

हरियाली तीज का व्रत कब रखा जाएगा, पूजा का समय क्या है?

सिंधारा दूज कब है, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि

सावन माह में सामान्य शिवलिंग या ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने में सबसे ज्यादा किसका है महत्व?

मनोकामना पूरी होने पर कितनी बार करनी चाहिए कावड़ यात्रा?

सप्ताहवार राशिफल: करियर, प्यार और स्वास्थ्य पर असर

सभी देखें

धर्म संसार

मंगल के कन्या में गोचर से 4 राशियों को मिल सकता है अचानक से धन

शिवरात्रि पर प्रदोष काल या निशिथ मुहूर्त में करें शिवलिंग की पूजा तो मिलेगा दोगुना फल

Aaj Ka Rashifal: 23 जुलाई का दैनिक राशिफल, किन राशियों के आज चमकेंगे सितारे, पढ़ें 12 राशियां

भगवान की आरती करने का सही और वैज्ञानिक तरीका, मिलेंगे कई फायदे

23 जुलाई 2025 : आपका जन्मदिन

अगला लेख