नरक से बचने के 5 उपाय

Webdunia
गुरुवार, 13 मई 2021 (11:44 IST)
गरुढ़ पुराण के अनुसार 28 तरह के नरक बताए गए हैं। कई जगहों पर 36 नरकों का वर्णन है। वायु पुराण और विष्णु पुराण में भी कई नरककुंडों के नाम लिखे हैं। दरअसल, मनुष्य अपने कर्मों से ही उक्त नरकों में गिर जाते हैं। जैसी मति वैसी गति। जैसी गति वैसा नरक। आओ जानते हैं नरक से छुटकारा पाने के 5 उपाय।
 
 
1. नरकों से छुटकारा पाने के लिए विद्वान लोग वेदों का पालन करने की सलाह देते हैं। वेद पठन, प्रार्थना और ध्यान से ही नरकों से बचा जा सकता है। इस दौरान श्रीहरि विष्णु या श्रीकृष्‍ण के मंत्रों का जाप करना चाहिए। नमो नारायण मंत्र, गायत्री मंत्र या महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने से भी नरक से छुटकारा मिलता है।
 
2. शास्त्रों के अनुसार जो व्यक्ति एक पीपल, एक नीम, दस इमली, तीन कैथ, तीन बेल, तीन आंवला और पांच आम के वृक्ष लगाता है, वह पुण्यात्मा होता है और कभी नरक के दर्शन नहीं करता। इसके अलावा एक बरगद, एक अनार, एक कड़ीपत्ता, एक जामफल, एक तुलसी, एक नींबू, एक अशोक, एक चमेली, एक चम्पा का वृक्ष लगाने से निरोगी काया रहकर घर में धन, समृद्धि और शांति बनी रहती है।
 
3. नरक चतुर्दशी के दिन भगवान श्रीकृष्‍ण, हनुमानजी और कालिका माता की विधिवत पूजा करने से भी नरक से छुटकारा पाया जा सकता है।
 
4. कहते हैं कि वेदों में बताए गए वाजपेयी जैसे यज्ञों को करने से भी नरक से छुटकारा मिलता है। 
 
5. नरक से जाने से बचने के लिए एकादशी, प्रदोष या शिव चतुर्दशी का व्रत विधिवत रूप से रखना चाहिए। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

पर्स में रखें ये 5 चीजें, कभी नहीं होगी धन की कमी बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

चैत्र नवरात्रि पर IRCTC का वैष्‍णोदेवी स्पेशल टूर पैकेज, जानिए कम खर्च में कैसे जा सकते हैं माता रानी के दरबार में

चैत्र नवरात्रि 2025 की अष्टमी तिथि कब रहेगी, क्या रहेगा पूजा का शुभ मुहूर्त?

बुध ग्रह मीन राशि में अस्त, 3 राशियां रहेंगी मस्त

बुध हुए मीन राशि पर अस्त, जानें 5 राशियों पर क्या होगा असर

सभी देखें

धर्म संसार

21 मार्च 2025 : आपका जन्मदिन

21 मार्च 2025, शुक्रवार के शुभ मुहूर्त

jhulelal jayanti 2025: भगवान झूलेलाल की कहानी

चैत्र नवरात्रि पर घट स्थापना और कलश स्थापना क्यों करते हैं?

जानिए कब शुरू को रही है केदारनाथ समेत चारधाम की यात्रा

अगला लेख