आसन क्यों जरूरी है पूजा में, जानिए 10 कारण

Webdunia
गुरुवार, 13 अप्रैल 2023 (12:20 IST)
Importance of Pooja Aasan: पूजा पाठ करते समय हम एक विशेष आसन पर बैठते हैं। वह आसन सूती, रेशनी, ऊनी या कुश का होता है। कुश का आसान सबसे उत्तम माना गया है। यदि अन्य आसन का उपयोग कर रहे हैं तो उसमें रंगों का विशेष ध्यान रखें। जैसे लाल, सफेद, पीला या नारंगी रंग सही है। इसी के साथ ही लकड़ी की चौकी या घासफूस की चाटाई का उपयोग भी कर सकते हैं। अब जानिए कि आसन पर बैठकर ही पूजा क्यों की जाती है?
 
1. आसन बिछाकर पूजा करने से देवी देवताओं के प्रति सम्मान प्रकट होता है और पूजा पूर्ण मानी जाती है।
 
2. आसन पर बैठकर अनुष्ठान करने से ज्ञान, सौभाग्य, शांति, धन और सिद्धि की प्राप्ति होती है।
 
3. आसन पर बैठकर पूजा करने से हमारे मन में भी अनुष्ठान या पूजा के प्रति गंभीरता आती है।
 
4. आसन पर बैठकर पूजा करने से हमारे मन में श्रद्धा, पवित्रता और धार्मिकता का भाव जन्मता है। 
 
5. आसन पर बैठकर पूजा करने से शरीर आरामदायक स्थिति में रहता है। लंबे अनुष्ठान के लिए बैठते हैं तो आसन से शारीरिक आराम मिलता है। 
 
6. आसन पर बैठकर पूजा करने से पूजा में ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलती है।
 
7. आसन पर बैठकर पूजा करने वाला व्यक्ति अनुष्ठान के दौरान शारीरिक और आध्यात्मिक स्वच्छता की स्थिति बनाए रखता है और पूजा में उसका मन भी लगा रहता है।
 
8. आसन पर बैठकर पूजा करने से व्यक्ति के मन में भारतीय संस्कृति और परंपरा से एक जुड़ाव महसूस होता है।
 
9. आसन पर बैठकर पूजा-अर्चना करने से पृथ्वी और आकाश की ऊर्जा के बीच संतुलन रहकर यह हमारे शरीर और मन को शांत करता है। इससे मन एकाग्र रहता है। 
 
10. यह भी कहते हैं कि पृथ्वी में चुंबकीय बल है। जब कोई व्यक्ति मंत्रों के साथ पूजा करता है तो उसके अंदर एक सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है। यदि उसने कोई आसन नहीं रखा है तो यह ऊर्जा पृथ्वी में समा जाती है और इसका उसको कोई लाभ नहीं मिलता है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Shani ka gochar: दशहरे के ठीक 1 दिन बाद होगा शनि का नक्षत्र परिवर्तन, 3 अक्टूबर से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन

Diwali 2025 date: दिवाली कब है वर्ष 2025 में, एक बार‍ फिर कन्फ्यूजन 20 या 21 अक्टूबर?

Sharad purnima 2025: कब है शरद पूर्णिमा, क्या करते हैं इस दिन?

Monthly Horoscope October 2025: अक्टूबर माह में, त्योहारों के बीच कौन सी राशि होगी मालामाल?

October 2025 hindu calendar: अक्टूबर 2025 के प्रमुख व्रत-त्योहार, पुण्यतिथि और जयंती

सभी देखें

धर्म संसार

कोजागिरी शरद पूर्णिमा व्रत पर पढ़ें पौराणिक कथा

05 October Birthday: आपको 5 अक्टूबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 05 अक्टूबर, 2025: रविवार का पंचांग और शुभ समय

Shani:27 साल बाद 03 अक्टूबर को शनि देव ने किया बृहस्पति के नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों का राशिफल

Karwa chauth 2025 date: करवा चौथ कब है वर्ष 2025 में?

अगला लेख