सनातन धर्म में इन तीन की उपासना वर्जित

अनिरुद्ध जोशी 'शतायु'
FILE
सनातन हिन्दू धर्म में असत, अचेतन और अयोग्य की उपासना नहीं होती। असत अर्थात जिसने जन्म लिया और जिसका नाश हो गया। अचेतन अर्थात पत्थर, वृक्ष आदि सभी वस्तुएं अचेतन हैं। अयोग्य अर्थात जो धर्मानुसार योग्य नहीं है, जैसे बहुत से चमत्कारिक पुरुष, चमत्कारिक स्थान आदि।

हिन्दू धर्म में ब्रह्म सर्वोपरि है अर्थात वह परमेश्वर अजन्मा और अप्रकट है। ब्रह्म ही सत्य है। ब्रह्म के बाद वे देवी और देवता जिनकी कोई मृत्यु नहीं है, वे सभी चेतनस्वरूप हैं। उन्हें मूर्ति बनाकर नहीं पूजते। जब मूर्ति बनाई जाती है तो उसमें प्राण-प्रतिष्ठा करके उसे चैतन्य किए जने का कार्य किया जाता है लेकिन कुछ विद्वान इसे उचित नहीं मानते।

अंत में अयोग्य अर्थात वे सभी व्यक्ति- जो प्रत्यक्ष हैं, अयोग्य हैं। व्यक्ति पूजा निषेध है चाहे वह गुरु हो या पितृ या अन्य कोई।

वैसे तो हिन्दू धर्म में कण कण को ब्रह्म (ईश्वर) का स्वरूप माना जाता है। नदी, पहाड़, आकाश, गुरु, भगवान और देवता सभी प्रार्थनीय है, लेकिन इस तरह से धर्म और समूहगत विचार का बिखराव होता है। मनमानी पूजा और कर्मकांडों का विकास होता है अत: सिर्फ ब्रह्म ही सत्य है। वही प्रार्थनीय और वही वंदनीय है, जो अजन्मा, अप्रकट, अनित्य आदि,  अंत और अनंत है।
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

4 भयंकर योग के चलते 5 राशियों को रहना होगा इस साल संभलकर

बढ़ता ही जा रहा है गर्मी का तांडव, क्या सच होने वाली है विष्णु पुराण की भविष्यवाणी

भविष्यवाणी: ईरान में होगा तख्तापलट, कट्टरपंथी खामेनेई की ताकत का होगा अंत!

ओडिशा के पुरी में जगन्नाथ रथ यात्रा कहां से निकलकर कहां तक जाती है?

जब मेहर बाबा ने पहले ही दे दिया था विमान दुर्घटना का संकेत, जानिए क्या था वो चमत्कार?

सभी देखें

धर्म संसार

पुरी में जगन्नाथ से भी बड़ा है रावण की कुलदेवी का ये स्थान, जरूर करें दर्शन

पंचांग में पहले से ही लिखी थी प्लेन क्रैश की भविष्यवाणी, वायरल पंचांग में और क्या लिखा है?

योगिनी एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा, क्या है इसका महत्व?

Aaj Ka Rashifal: आज इन 3 राशियों को मिलेगा धन निवेश से लाभ, पढ़ें 17 जून का ताजा राशिफल

17 जून 2025 : आपका जन्मदिन