ओड़िसा के शानदार समुद्री तट

Webdunia
FILE

उड़ीसा जिसे अब फिर से ओड़िसा कहा जाता है। यह राज्य भारत के पूर्वी समुद्री तट पर स्थित है, जहां बंगाल की खाड़ी के दर्शन होते हैं। लगभग 500 किलोमीटर की तटरेखा पर अनेक सुंदर तट समेटे इस राज्य की राजधानी भुवनेश्वर है, जहां सैकड़ों प्राचीन मंदिर है।

इसी राज्य के एक स्थान पर कलिंग का युद्ध हुआ था। दक्षिण भारत के इस गरीब प्रदेश में ईसाई मिशनरीज द्वारा धर्मांतरण किए जाने और नक्सलवादी गतिविधियां संचालित होने के कारण अब यहां के कंधमाल जिले में तनाव बना रहता है।

यहां पर हिन्दुओं का प्रमुख तीर्थ है जगन्नाथ, जो पुरी शहर में स्थित है। यहीं पर कोणार्क में विश्व प्रसिद्ध सूर्य मंदिर है। पुरी के जगन्नाथ मंदिर की रथयात्रा विश्व प्रसिद्ध है। यहीं ब्रह्मपुर के पास जौगदा में अशोक का प्रसिद्ध शिलालेख स्थित है। यहीं पर बौद्ध धर्म के बहुत से पुरातात्विक महत्व के स्तूप, भित्तिचित्र, शिलालेख आदि है।

उड़ीसा के जंगलों में कई प्रकार की दुर्लभ पशु और पक्षियों की प्रजातियां देखने को मिल कसती है। यहां के प्रमुख जंगल है :- भीतरकर्निका, चिल्का, किरपाडा, गहिरमाथा, नंदन कानन सिमलीपाल, अम्बापानी आदि। यहां के प्रमुख समुद्र तटों में पुरी, गोपालपुर, चंडीपुर, कोणार्क, बालेश्‍वर, आर्यापल्ली, पाराद्वीप आदि है।

उड़ीसा के समुद्री तट :
1. पुरी ( Puri Beach) का समुद्री तट। यहां हिन्दुओं के चारधाम में से एक धाम है जगन्नाथपुरी। पुरी तट को भगवान जगन्नाथ का निवास स्थान माना जाता है इसीलिए यहां तीर्थयात्री समुद्र में स्नान करने के लिए आते हैं। पुरी तट पर सूर्यास्त के समय का नजारा बहुत आकर्षक होता है।

2. गोपालपुर ( Gopalpur Beach) : यह उड़ीसा के प्रमुख बंदरगाहों में से एक है। गोपालपुर उड़ीसा का एक शांत व सुरम्य तट है। गोपालपुर समुद्री तट भुवनेश्वर से 170 किलोमीटर और बेरहपुर से 15 किमी दूर है।

3. चंडीपुर ( Chandipur Beach) : समुद्री तट बालासोर से 16 किमी दूर है।

FILE
4. कोणार्क ( konark Beach) : समुद्र के किनारे बसा कोणार्क का तट पुरी से 35 किमी. और भुवनेश्वर से 65 किमी. की दूरी पर है। यहीं पर विश्व प्रसिद्ध अद्भुत सूर्य मंदिर है जो यूनेस्को के विश्व विरासत स्थल में शामिल है। खूबसूरत मंदिरों के साथ ही यहां का ‘चंद्रभागा’ सुन्दर तट पर्यटकों की थकान मिटाने व मौज-मस्ती करने के लिए एक बेहतर स्थान है।

5. बालेश्‍वर तट : बालेश्‍वर या बालासोर उड़ीसा का तटीय जिला है। इसके अलावा कटक, अंगुल आदि बंदरगाह भी प्रसिद्ध है।

- अनिरुद्ध जोशी 'शतायु'

Show comments

Anupamaa की राजनीति में एंट्री, BJP में शामिल हुईं रूपाली गांगुली

Heeramandi में इन पाकिस्तानी एक्टर्स को कास्ट करना चाहते थे भंसाली, बॉलीवुड की ये हसीनाएं भी थीं पहली पसंद

Heeramandi के सेट पर भंसाली ने अदिति राव हैदरी को रखा भूखा! एक्ट्रेस ने बताई वजह

रणबीर के बाद अब आलिया भट्ट भिड़ेंगी बॉबी देओल से, स्पाई फिल्म में करेंगी जबरदस्त एक्शन

Aamir Khan के माता-पिता नहीं चाहते थे एक्टर बने बेटा, कपिल शर्मा के शो में किया खुलासा

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें