नवम्बर के महीने में कहाँ घूमने का प्लान कर सकते हैं, जानिए 5 शानदार डेस्टिनेशन

अनिरुद्ध जोशी
शनिवार, 29 अक्टूबर 2022 (16:14 IST)
Tourism India : बारिश का मौसम समाप्त हो गया है और अब ठंड का मौसम प्रारंभ होगा। इसके पूर्व नवंबर की गुलाबी ठंड में आप यदि कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो हमारी बताई 5 जगहों पर जरूर जाएं। एक और जहां रोमांच है वहीं दूसरी ओर रोमांटिक स्थल भी हैं। जंगल, पहाड़ और नदी सभी कुछ मिलेगा आपकी इन मार्गों पर।
 
1. लेह | leh ladakh : भारतीय राज्य लद्दाख का बहुत ही सुंदर क्षेत्र लेह ऊंचे ऊंचे पहाड़ों का क्षेत्र है। लेह पर्यटकों के लिए स्वर्ग है। यह धार्मिक व्यक्तियों के लिए आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र तथा खोजी व्यक्तियों के लिए अपार संभावना का केंद्र है। भारत, चीन तथा पाकिस्तान की सीमाओं की मिलन स्थली भी यहीं है। चारों ओर रेतीला भूरा पठार। हवा में अच्छी-खासी ठंडक। बौद्ध स्तूप और झील को देखा रोमांच भरा रहेगा। 
 
2. गोवा | Goa : समुद्र के किनारे बसा गोवा बहुत ही रोमांटिक जगह है। हनीमून मनाने वालों को भी खूब आकर्षित करता है। यहां पर नवंबर माह से सैलानी आने शुरु हो जाते हैं। दिसंबर में यहां बहुत भीड़ रहती है। नवंबर से अप्रैल के बीच यहां जाया जा सकता है। यहां पर समुद्र के किनारे कई तरह की वॉटर एक्टिविटी रहत है। साउथ गोवा में दूधसागर झरना जरूर देखने जाएं।
3. दार्जिलिंग | Darjeeling : 'क्वीन ऑफ हिल्स' के नाम से मशहूर दार्जिलिंग हमेशा से एक बेहतरीन हनीमून डेस्टिनेशन रहा है। यह बहुत ही रोमांटिक स्थल है। दूर-दूर तक फैले हरी चाय के खेत मानो धरती पर हरी चादर बिछी हो। सिर्फ चाय बागान नहीं हैं बल्कि यहां की वादियां भी बेहद मनोहारी हैं। बर्फ से ढंके सुंदर पहाड़, देवदार के जंगल, प्राकृतिक सुंदरता, कलकल करते झरने सबका मन मोह लेते हैं।
 
4. कान्हा राष्ट्रीय उद्यान | Kanha National Park : एशिया के सबसे सुरम्य और खूबसूरत वन्यजीव रिजर्वों में से एक है कान्हा राष्ट्रीय उद्यान। यहां पर हजारों पशु और पक्षियों का झुंड है। मंडला और जबलपुर शहर से सड़क मार्ग द्वारा 'कान्हा राष्ट्रीय उद्यान' तक पहुंचा जा सकता है। बारिश के मौसम में भी यहां पर घूमने की सरकार ने व्यवस्था की है। खटिया गेट से बफर जोन घूमने के लिए पर्यटकों को एंट्री टिकिट मिलेगी। यह जोन लगभग 35 वर्ग किमी का है और यहां अधिकांश वन्यप्राणी दिखाई पड़ते हैं। जबकि यह पार्क 1 जुलाई से 30 सितंबर तक के लिए बंद कर दिया जाता है। यहां जाने से पहले वर्तमान का स्टेटस जरूर देख लें।
 
5. कन्याकुमारी | kanya kumari : यहां पर तीन सागरों का संगम होता है। कन्याकुमारी में तीन समुद्रों-बंगाल की खाड़ी, अरब सागर और हिन्द महासागर का मिलन होता है। इस स्थान को त्रिवेणी संगम भी कहा जाता है। जहां समुद्र अपने विभिन्न रंगों से मनोरम छटा बिखेरते रहते हैं। समुद्र बीच पर रंग-बिरंगी रेत इसकी सुंदरता में चार चांद लगा रही थी। कन्याकुमारी अपने सूर्योदय के दृश्य के लिए काफी प्रसिद्ध है। सुबह हर होटल की छत पर पर्यटकों की भारी भीड़ सूरज की अगवानी के लिए जमा हो जाती है। शाम को सागर में डूबते सूरज को देखना भी यादगार होता है। उत्तर की ओर करीब 2-3 किलोमीटर दूर एक सनसेट प्वॉइंट भी है।
Show comments

बॉलीवुड हलचल

स्विमिंग पूल किनारे मोनालिसा का सिजलिंग अंदाज, वेकेशन से शेयर की बोल्ड तस्वीरें

एटली, अल्लू अर्जुन और सन पिक्चर्स साथ ला रहे मेगा पैन-इंडिया फिल्म AA22 X A6

जूनियर एनटीआर और प्रशांत नील मिलकर मचाएंगे धमाका, इस दिन से शुरू हो रही NTRNeel की शूटिंग

कुणाल कामरा को मिला Bigg Boss का ऑफर, बोले- पागलखाने जाना पसंद करूंगा...

दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे ने रचा इतिहास, लंदन के लीसेस्टर स्क्वायर पर लगेगी फिल्म की प्रतिमा

सभी देखें

जरूर पढ़ें

Loveyapa review: मोबाइल की अदला-बदली से मचा स्यापा

देवा मूवी रिव्यू: शाहिद कपूर और टेक्नीशियन्स की मेहनत पर स्क्रीनप्ले लिखने वालों ने पानी फेरा

Sky Force review: एयर फोर्स के जांबाज योद्धाओं की कहानी

आज़ाद मूवी रिव्यू: अमन-साशा की बिगड़ी शुरुआत, क्यों की अजय देवगन ने यह फिल्म

इमरजेंसी मूवी रिव्यू: कंगना रनौट की एक्टिंग ही फिल्म का एकमात्र मजबूत पक्ष

अगला लेख