Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Tourism : बिना वीजा इन 5 देशों में घूम फिर सकते हैं...

हमें फॉलो करें Tourism : बिना वीजा इन 5 देशों में घूम फिर सकते हैं...

अनिरुद्ध जोशी

यदि आप अपने देश भारत से बाहर घूमना चाहते हैं और वह भी बगैर विजा के तो आप इन 5 देशों में घुमफिर सकते हो। यह देश आपसे विजा नहीं मांगेंगे और यहां बहुत सस्ते में आप घुमफिर कर आ सकते हो। किसी देश में घुमने के लिए विजा लेने बड़ा खर्चिला और कठिन होता है लेकिन भारतीय पासपोर्ट होल्डर्स को कई देशों में वीजा फ्री एंट्री या वीजा ऑन अराइवल की सुविधा मिली हुई है। आओ जानते हैं कि कौनसे हैं वे देश।
 
 
1. भूटान ( Bhutan ) : हिमालय की वादियों में बसा भूटान एक बहुत ही खूबसूरत देश है। यहां पर यदि पासपोर्ट नहीं भी है तो किसी फोटो आईडी से आपको प्रवेश मिल सकता है। यहां पर आप 14 दिनों तक बिना वीजा के यात्रा कर सकते हो। यहां जाकर आपको सुकून और शांति के साथ ही खुशी का अहसास होगा। यह एक बौद्ध बहुल राष्‍ट्र है।
 
2. नेपाल ( Nepal ) : यह देश भी हिमालय की वादियों में बसे खूबसूरत देश है। यहां घुमने के लिए कई स्थान है। यहां भी आप बिना वीजा के यात्रा कर सकते हो। यहां प्रवेश करने के बहुत ही आसान नियम हैं जिसके चलते भारतीय पर्यटक अन्य देशों के मुकाबले यहां की यात्रा करना अधिक पसंद करते हैं। यह एक हिन्दू बहुल राष्ट्र है।
 
 
3. मॉरीशस ( mauritius ) : मॉरीशस एक समुद्री टापू है। यह भी बहुत ही खूबसूरत देश है। यह देश भी भारतीयों को पासपोर्ट के आधार पर बिना वीजा के प्रवेश देता है। आप यहां बिना वीजा के 90 दिनों तक यात्रा कर सकते है। यह भी एक हिन्दू बहुल राष्ट्र है।
webdunia
4. मालदीव ( Maldives ) : मॉरीशस की तरह समुद्री टापू मालदीब में बहुत ही सुंदर बीच हैं। यहां समुद्री लहरों का मजा लेने और कई तरह अन्य लुत्फ उठाने के लिए आब यहां की यात्रा बिना वीजा के करीब 30 दिन तक के लिए कर सकते हो। यहां पर हर साल बड़ी संख्या में भारतीय पर्यटक छुट्टियों का लुत्फ उठाने के लिए आते हैं। यह एक मुस्लिम बहुल देश है।
 
 
5. इंडोनेशिया ( Indonesia ) : इंडोनेशिया अपनी खूबसूरती के कारण जाना जाता है। भारत के लोग यहां के बाली द्पीव पर घूमने जाते हैं। बाली एक हिन्दू बहुत क्षेत्र है जबकि इंडो‍नेशनिया एक मुस्लिम राष्ट्र है। यहां पर भी आप 30 दिन तक बिना वीजा के घूम सकते हैं। हालांकि नए नियम क्या है यह देखना चाहिए।
 
इसी तर आप फिजी और कतर में भी घूम सकते हैं। जाने से पाले आप सभी देशों के वीजा नियमों और राजनीतिक परिस्थिति का लेटेस्ट अपडेट जरूर लें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

देश के सबसे खूबसूरत 10 वाटरफॉल, मॉनसून में बनाएं घूमने का प्लान