लक्ष्यद्वीप के समुद्र तट की सैर

भारत के शानदार समुद्री तट-5

अनिरुद्ध जोशी
- अनिरुद्ध जोशी 'शतायु'
 
FILE

32 किलोमीटर लंबी भूमि 36 से अधिक छोट-छोटे टापूनुमा द्वीपों में बंटी हुई है, जिसे लक्ष्यद्वीप कहा जाता है। यह दुनिया के सर्वाधिक विहंगम उष्‍ण कटिबंधी द्वीपों में से एक है। यहां सुंदर सकरे और लंबे लैगून (समुद्र तल, कच्छ या खाड़ी) है।

इन सभी द्वीपों पर मूंगे के रीफ, रेतीले तट और सुंदर प्राकृतिक संपदा देखते ही बनती है। यह प्रदूषण रहित वायु, स्‍वच्‍छ पानी और अतिथि सत्‍कार एवं सुविधा के लिए प्रसिद्ध स्थल है। यहां आप सी ड्रायविंग कर सकते हैं या चाहें तो प्राकृतिक आनंद और आराम का भरपूर मजा ले सकते हैं। यहां के मुख्य तट हैं- कावरती तट, कल्‍पेनी तट, मिनीकॉय तट, कदामत तट, अगाती तट और बंगाराम तट।

कदामत तट : यदि आप स्वीमिंग के शौकिन हैं तो कदामत तट पहुंच जाएं। यहां सुंदर, उथला और सकरा लैगून है। लैगून के सामने नारियल के वृक्ष आपके अनुभव को चार चांद लगा देंगे। यह एक लंबा और चौड़ा तट है। यह स्‍थान अवकाश बिताने के लिए एक आदर्श स्थान है जो आपकी शहरी जीवन की भागमभाग से उपजी थकान को दूर कर देगा।

बंगाराम तट : यह अनोखा और सुंदर तट सुंदर लैगून का घर है और सचमुच यह निर्जन द्वीप है, जहां आबादी का नामोनिशान नहीं है। यहां के कोरल अनेक प्रकार के जलीय जीवन को आकर्षित करते हैं। यहां मंता और स्‍टिंग रे, शार्प और हरे तथा हॉक बिल कच्‍छुए पाए जाते हैं। आप यहां विंड सर्फिंग, पेरा सेलिंग, स्‍कूबा डा‍इविंग, वॉटर स्‍काइंग, स्‍नोर केलिंग का आनंद उठा सकते हैं। गोंद के आकार का यह द्वीप खासकर विदेशी पर्यटकों के लिए खुला है।

अगाती तट : नीले लैगून, हरा पानी, रंग-बिरंगी मछलियां, मूंगे, झूमते पाम के वृक्ष से सजा हुआ है अगाती तट। यहां समुद्र स्‍कूबा डायविंग, स्‍नोर केलिंग, केनोइंग, कांच जैसे तल वाली नावों में नौकायन और केयेकिंग करना अद्भुत है।

 
PTI
कल्‍पेनी तट : यह तट प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर है। इस तट की विशेषता यहां कोरल के टुकड़ों का भंडार है, जो मन को मोह लेते हैं। यहां पर क्राफ्ट से समुद्री सफर का मजा लिया जा सकता है। कायक पर जल क्रीड़ाएं, नावों और पेडलबोट की सवारी का आनंद भी लिया जा सकता है।

मिनीकॉय तट : अर्धचंद्र के आकार का मिनीकॉय तट जहां है लक्ष्यद्वीप का सबसे बड़ा लैगून। मिनीकॉय तट में पर्यटकों के लिए अनेक सुविधाएं हैं।

कावरती तट : लक्ष्यद्वीप की प्रशासनिक राजधानी है कावरती। यह आर्की प्‍लेगो के मध्‍य में स्थित है। यह सुंदर शांत लैगून से परिपूर्ण और लंबा तट धूप सेंकने, तैराकी करने या वाटर राइडिंग करने के लिए आदर्श स्थान है। यहां नावें किराए पर मिलती हैं। आप यहां कांच के तल वाली नाव में बैठकर अद्भुत समुद्री जीवन देखने का आनंद उठा सकते हैं। आप चाहें तो यहां बने नए समुद्री एक्‍वेरियम में भी समुद्री जीवन देख सकते हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

ब्लॉकबस्टर मूवी आरआरआर फिर सिनेमाघरों में हो रही है रिलीज

जान्हवी कपूर अप्सरा जैसी नजर आ रही हैं अपने लेटेस्ट फोटोशूट में

अक्षय कुमार की Housefull 5 में हुई अभिषेक बच्चन की एंट्री

तमन्ना भाटिया की Aranmanai 4 बनी साल 2024 की पहली हिट तमिल मूवी, पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कहेंगी कंगना रनौट! बोलीं- लोगों को मेरी जरूरत...

सभी देखें

जरूर पढ़ें

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें