इस सेक्स बूस्टर रेसिपीज को जरूर बनाएं

Webdunia
Sex Boosting Foods Recip e :

सेक् स सुंदरत ा औ र सहजत ा स े ह ो य ह सार े युव ा चाहत े है ं लेकि न अक्स र सेक् स क े बा द थका न, सिरदर् द औ र कमजोर ी क ी शिकाय त स े ग्रस् त रहत े हैं । हमार े आयुर्वे द मे ं युवाओ ं क ो सेक् स क े लि ए शक्तिशाल ी बनान े क े क ई उपा य मिलत े हैं । उन्ही ं मे ं स े द ो सेक् स बूस्ट र रेसिप ी पे श ह ै खा स आपक े लि ए-

* 25 ग्राम गेहूं, 20 ग्राम खसखस, 10-10 ग्राम बादाम गिरी, काजू व कद्दूकस नारियल, आधा लीटर दूध, 200 ग्राम शकर, 2 ग्राम दालचीनी, लौंग व इलायची आवश्यकतानुसार।

गेहूं व खसखस को अलग-अलग भिगोकर बारीक पीस लें। पिसे हुए गेहूं में एक गिलास पानी मिलाकर पतला घोल बना लें। इसके बाद कड़ाही में घी गर्म करके लौंग, दालचीनी (दोनों का मोटा चूर्ण), इलायची (छिल्का निकालकर) डालकर थोड़ा भून लें।

फिर पिसी हुई खसखस को एक मिनट तक भूनें। फिर इसमें गेहूं का घोल व दूध डाल दें। उबाल आने पर सभी मेवे मिला दें। जब घोल आधा रह जाए, तो शकर मिला दें। इसे सुबह नाश्ते में लें। यह स्वादिष्ट पौ‍ष्टिक और स्वास्थ्यवर्धक है।

* करीब 25 ग्राम जौ रात को भिगो दें। सुबह एक लीटर दूध कड़ाही में उबालें। जब दूध अच्‍छी तरह उबल जाए, तो भीगे हुए जौ (पहले उसे अच्‍छी तरह हाथ से मसलकर भूसी निकाल दें) और जौ का पानी दूध में डाल दें। जब दूध एक चौथाई रह जाए, तो उसमें स्वादानुसार शकर डाल दें। यदि इसे अधिक स्वादिष्ट बनाना चाहें, तो इसमें बादाम, इलायची आदि भी डाल सकते हैं।

FILE


यह खीर खाने के बाद आधा घंटे तक पानी न पिएं। इस खीर का नियमित एक महीने तक सेवन करने से सेक्सुअल पॉवर बढ़ने के साथ मानसिक शक्ति का ‍भी विकास होता है ।

समाप्त

वेबदुनिया पर पढ़ें

सभी देखें

नवीनतम

क्या है #Masturbationmay और कौन पूछ रहा है महिलाओं से उनके अंतरंग पलों की कहानी

डॉक्टर से जानिए सेक्स पॉवर से जुड़ी 11 काम की बातें...

सेक्स के मामले में उत्तर भारतीय आगे

न दाढ़ी वाले न हट्टे-कट्टे, ऐसे मर्द हैं खूबसूरत महिलाओं की पहली पसंद