चुंबन सिर्फ प्रेम और स्नेह जताने का तरीका नहीं है। अगर हम अमेरिका में हुए एक अध्ययन को सही मानें तो यह लोगों की जिंदगी से अनचाहे लोगों को अलग करने औ र मनचाहे लोगों को जोड़न े का प्राकृतिक तरीका भी है।
साइंस डेली के मुताबिक यूनिवर्सिटी ऑफ एल्बेनी के प्रोफेसर तथा मुख्य अध्ययनकर्ता गोर्डन जी. गैलप कहते है ं, '' दो लोगों को रूमानी तरीके से जोड़ने में कई ताकतों का हाथ होता है, लेकिन खासतौर पर पहला चुंबन काम बना सकता है।
अध्ययन से यह भी पता चला है कि लिंगभेद भी चुंबन के महत्व और प्रकृति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
पुरुष यौन संबंध बनाने या उसके लिए मनाने की परिणति के माध्यम के रूप में चुंबन लेते हैं, जबकि महिला सिर्फ अपने रिश्ते व्यवस्थित करने और उसकी स्थिति का पता लगाने के लिए होंठों का मिलन कराती है। साथ ही वह अपने साथी की प्रतिबद्धता देखने और समय-समय पर उसे तरोताजा करने के लिए चुंबन का सहारा लेती है।
सबसे अहम तथ्य तो यह सामने आया कि लिप लॉक से रक्तसंचार में सुधार आता है और हेल्दी हारमोंस का प्रवाह बढ़ता है। दूसरा यह कि हल्के-फुल्के चुंबन से रिश्तों में नजाकत और प्रगाढ़ता आती है।