लिवाली समर्थन से सेंसेक्स 185 अंक सुधरा

Webdunia
सोमवार, 7 नवंबर 2016 (17:14 IST)
मुंबई। निवेशकों के लिवाली समर्थन के चलते बंबई शेयर बाजार में पांच दिन की गिरावट आज थम गई और सेंसेक्स 185 अंक सुधरकर बंद हुआ।
कारोबारियों का कहना है कि अमेरिका में एफबीआई द्वारा राष्ट्रपति पद की डेमोक्रेट उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन को एक बार फिर ‘क्लीनचिट’ दिए जाने के बाद वैश्विक बाजारों में मजबूती लौटी। इसका असर स्थानीय बाजार धारणा पर भी पड़ा। सटोरियों की लिवाली से भी बाजार को बल मिला।
 
बीएसई का तीस शेयर आधारित सेंसेक्स सुबह 27,552.27 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान यह 27,591.15 अंक तक मजबूत हुआ हालांकि, बिकवाली दबाव के कारण 27,398.72 अंक तक लुढ़का भी। अंतत: यह गत सप्ताहांत के बंद स्तर के मुकाबले 184.84 अंक की उंचा 27,458.99 अंक पर बंद हुआ।
 
विदेशी कोषों की सतत बिकवाली के चलते बीते पांच सत्रों में सेंसेक्स 667.36 अंक टूटा था। इसी तरह नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 63.30 अंक चढ़कर 8,497.05 अंक पर बंद हुआ। एफबीआई ने कहा है कि ई-मेल मामले में हिलरी के खिलाफ कोई आपराधिक मामला नहीं बनता है। हिलेरी को बाजार अनुकूल नेता के रूप में देखता है। (भाषा) 

Show comments

जरूर पढ़ें

अरविंद केजरीवाल की राजनीति में अब शायद ही कभी फूल खिलेंगे

Nupur Sharma : दिल्ली में BJP की प्रचंड जीत पर क्यों ट्रेंड होने लगी नुपूर शर्मा, क्या CM की रेस में हैं शामिल

दिल्ली में BJP की जीत पर एकनाथ शिंदे बोले- PM मोदी का चला जादू, झूठ की हुई हार

ध्रुव राठी नहीं उठा रहा कॉल, दिल्ली इलेक्शन के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़, हंस-हंस कर हो जाएंगे लोटपोट

अहंकार ईश्वर का भोजन है, AAP की हार पर कुमार विश्वास का तंज, कहा, जिसने सिद्धियां दीं, उसे ही आंखें दिखाई

सभी देखें

नवीनतम

7.6 की तीव्रता वाले भूकंप से थर्राया कैरेबियाई द्वीप, सुनामी की आशंका

LIVE: दिल्ली में भाजपा को प्रचंड जनादेश, किसके सिर सजेगा दिल्ली का ताज?

दिल्ली में कांग्रेस की बुरा हार, 67 उम्मीदवारों की जमानत जब्त, अब आगे क्या?

जीत के बाद BJP में चर्चा तेज, कौन बनेगा दिल्ली CM?

कांग्रेस केवल नेहरू-गांधी परिवार की सेवा कर रही, 2014 से दिल्ली चुनाव में खाता भी नहीं खोल सकी : अमित शाह

अगला लेख