Hanuman Chalisa

वैश्विक बाजारों से मिले-जुले संकेतों से सेंसेक्स 100 अंकों से अधिक गिरा, निफ्टी 11150 से नीचे

Webdunia
बुधवार, 22 जुलाई 2020 (11:04 IST)
मुंबई। वैश्विक बाजारों से मिले-जुले संकेतों के बीच प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 100 अंकों से अधिक की गिरावट हुई, जबकि निफ्टी 11,150 से नीचे आ गया है। इस दौरान एचयूएल, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक और इंफोसिस घाटे के साथ कारोबार कर रहे थे।
 
बीएसई सेंसेक्स 108.36 अंक या 0.29 प्रतिशत गिरकर 37,821.97 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह एनएसई निफ्टी 29.50 अंक या 0.26 प्रतिशत लुढ़ककर 11,132.75 पर आ गया।
 
सेंसेक्स में सबसे अधिक 2 प्रतिशत की गिरावट बजाज फाइनेंस में हुई। इसके अलावा एचयूएल, मारुति, इंडसइंड बैंक, एसबीआई, टेक महिंद्रा, एलएंडटी, इंफोसिस भी गिरने वाले शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर ऐक्सिस बैंक, सन फार्मा, एनटीपीसी और आईटीसी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे।
 
पिछले सत्र में बीएसई सेंसेक्स 511.34 अंक या 1.37 प्रतिशत की बढ़त के साथ 37,930.33 पर बंद हुआ था। इसी तरह निफ्टी 140.05 अंक या 1.27 प्रतिशत बढ़कर 11,162.25 पर बंद हुआ। शेयर बाजार के अनंतिम आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक मंगलवार को पूंजी बाजार में शुद्ध खरीदार थे और उन्होंने 2,265.88 करोड़ रुपए की इक्विटी खरीदी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

सिंहस्थ 2028 को लेकर CM डॉ. यादव का बड़ा ऐलान, श्रद्धालुओं को मिलेगा मां शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ

इंदौर में पानी को लेकर फूटा गुस्सा, कांग्रेस का राजबाड़ा पर बड़ा प्रदर्शन, महापौर के इस्तीफे की मांग

Maharashtra : धुले में एंबुलेंस से गौ-तस्करी का प्रयास नाकाम, 10 गायें बचाई गईं

Karnataka Congress में फिर बढ़ी सियासी खींचतान, सिद्धारमैया-डीके शिवकुमार विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा

China को टक्कर देने की तैयारी, भारत-अमेरिका के कौनसे समझौते से उड़ी ड्रेगन की नींद, दबदबा होगा खत्म

अगला लेख