घरेलू शेयर बाजार में लगातार 7वें दिन भी जारी रही गिरावट, सेंसेक्स 188 अंक और टूटा

Webdunia
गुरुवार, 29 सितम्बर 2022 (17:11 IST)
मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में गुरुवार को लगातार 7वें कारोबारी सत्र में गिरावट जारी रही और बीएसई सेंसेक्स 188 अंक टूटकर बंद हुआ। वैश्विक स्तर पर मिले-जुले रुख के बीच वित्तीय और सूचना प्रौद्योगिकी शेयरों में बिकवाली से बाजार नीचे आया। 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 188.32 अंक यानी 0.33 प्रतिशत की गिरावट के साथ 56,409.96 अंक पर बंद हुआ।
 
कारोबार के दौरान ऊंचे में यह 57,166.14 अंक तक और नीचे में 56,314.05 अंक तक आया। इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 40.50 अंक यानी 0.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ 16,818.10 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से एशियन पेंट्स, टेक महिंद्रा, टाइटन, कोटक महिंद्रा बैंक, टीसीएस, बजाज फाइनेंस, विप्रो और बजाज फिनसर्व प्रमुख रूप से नुकसान में रहे। दूसरी तरफ लाभ में रहने वाले शेयरों में आईटीसी, डॉ. रेड्डीज, टाटा स्टील, सन फार्मा और नेस्ले शामिल हैं।
 
एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की लाभ में जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट तथा हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे। यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट का रुख रहा। अमेरिकी बाजार में बुधवार को तेजी थी। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.45 प्रतिशत की गिरावट के साथ 88.92 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शेयर बाजार में उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को 2,772.49 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर बेचे।Edited by: Ravindra Gupta(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

नई लाशें बिछाने के लिए गड़े मुर्दे उखाड़ दिए, संजय राउत का भाजपा पर निशाना

पत्नी मांगती है सेक्स के बदले 5000, प्राइवेट पार्ट पर पहुंचाई चोट

यूपी में पूर्व मंत्री की बहू की हत्‍या, बेडरूम में इस हालत में मिली लाश, आरोप में पति और ब्‍वॉयफ्रेंड हिरासत में

हम कूड़ादान नहीं हैं, जस्टिस वर्मा के तबादले पर भड़के इलाहाबाद के वकील

पेट दर्द होने पर युवक ने YouTube देखकर खुद की सर्जरी की, जानिए फिर क्या हुआ

सभी देखें

नवीनतम

Airlines ने लंदन हीथ्रो Airport पर फिर शुरू कीं उड़ानें, आग लगने से 18 घंटे बाधित था परिचालन

UP : भाजपा नेता ने घर में की गोलीबारी, 3 बच्‍चों की मौत, पत्‍नी गंभीर घायल

नागपुर हिंसा पर CM फडणवीस का नया बयान, दंगाइयों से होगी नुकसान की वसूली, नहीं चुकाने पर चलेगा बुलडोजर

NPCI का बड़ा फैसला, 1 अप्रैल से इन नंबरों पर बंद हो जाएगा UPI ट्रांजेक्शन

अगला लेख