RBI की मौद्रिक नीति समीक्षा से पहले घरेलू शेयर बाजार चढ़े, सेंसेक्स और निफ्टी में रही तेजी

Webdunia
शुक्रवार, 6 अक्टूबर 2023 (11:39 IST)
Share bazaar News: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समीक्षा से पहले शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजारों में तेजी रही। एशियाई बाजारों में मजबूत रुख से भी निवेशकों की धारणा को बल मिला। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 257.41 अंक चढ़कर 65,888.98 अंक पर पहुंच गया। निफ्टी (Nifty) 78.25 अंक बढ़कर 19,624 अंक पर पहुंच गया।
 
सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फिनसर्व, टाइटन, बजाज फाइनेंस, जेएसडब्ल्यू स्टील, मारुति, टाटा मोटर्स और इंडसइंड के शेयर लाभ में रहे, वहीं लार्सन एंड टुब्रो, हिंदुस्तान यूनिलीवर, भारती एयरटेल और पॉवर ग्रिड के शेयर में गिरावट आई। अन्य एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहे जबकि जापान का निक्की नुकसान में रहा।
 
अमेरिकी बाजार गुरुवार को मामूली गिरावट के साथ बंद हुए थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.33 प्रतिशत की बढ़त के साथ 84.35 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को 1,864.20 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हाथरस हादसे पर घिरे 'साकार हरि' की पूरी कहानी, क्या कहती हैं पैतृक गांव की महिलाएं

NEET मुद्दे पर शिक्षा मंत्री ने विपक्ष पर साधा निशाना, बोले- झूठ फैला रहे कांग्रेस और INDIA गठबंधन

Share Market दुरुपयोग पर लगेगी लगाम, SEBI ने शेयर ब्रोकरों को दिए ये निर्देश

CMF Phone 1 क्यों हो रहा है वायरल, क्या सबसे अलग होगा स्मार्टफोन का डिजाइन

प्रवचनकारों, कथावाचकों और बाबाओं पर क्या कहते हैं हिंदू शास्त्र?

सभी देखें

नवीनतम

संजय झा का दावा- विधानसभा चुनाव में JDU करेगा जोरदार प्रदर्शन, BJP के साथ नहीं है कोई टकराव

NEET-UG परीक्षा रद्द नहीं करें, 56 परीक्षार्थियों की सुप्रीम कोर्ट में याचिका

UP : शादी के चंद घंटे बाद घर में छाया मातम, दूल्हे ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

हेमंत सोरेन बने झारखंड के मुख्यमंत्री, राज्‍यपाल ने दिलाई पद की शपथ

LK Advani : लालकृष्ण आडवाणी को अस्पताल से छुट्टी मिली

अगला लेख
More