Share bazaar: शुरुआती कारोबार में तेजी के बाद बाजार में गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी में रही गिरावट

दोनों बेंचमार्क सूचकांकों में भारी अस्थिरता रही

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 20 जून 2024 (11:05 IST)
Share bazaar News: शेयर बाजार (Stock market) के मानक सूचकांक गुरुवार को शुरुआती कारोबार में बढ़त बनाने के बाद अत्यधिक अस्थिर रुझानों के कारण जल्द ही सपाट कारोबार करने लगे। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 250.72 अंक चढ़कर 77,588.31 पर पहुंच गया, वहीं एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) 71.7 अंक चढ़कर 23,587.70 पर पहुंच गया। हालांकि दोनों बेंचमार्क सूचकांकों में भारी अस्थिरता देखी गई और वे उच्च और निम्न स्तर के बीच कारोबार कर रहे थे।

ALSO READ: Share bazaar: ऑलटाइम हाई के बाद शेयर बाजार हुआ धड़ाम, 76000 अंक के स्तर को छूने के बाद फिसला
 
इन शेयरों में रहा लाभ व नुकसान : सेंसेक्स की 30 कंपनियों में कोटक महिंद्रा बैंक, टाटा मोटर्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचडीएफसी बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा और रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे ज्यादा लाभ में रहीं। सन फार्मा, पावर ग्रिड, बजाज फिनसर्व और बजाज फाइनेंस नुकसान में रहीं। अन्य एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया कॉस्पी लाभ में वहीं जापान का निक्की, हांगकांग का हैंगसेंग और चीन के शंघाई कम्पोजिट में गिरावट थी।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

IMD ने दी चेतावनी, सितंबर में सामान्य से ज्यादा बारिश का अनुमान, बाढ़-भूस्खलन का खतरा

मराठा आरक्षण को लेकर भाजपा ने शरद पवार पर साधा निशाना, लगाया यह आरोप, सुप्रिया सुले का भी हुआ विरोध

मणिपुर हिंसा के बाद पीएम मोदी पहली बार जा सकते हैं मणिपुर

महुआ मोइत्रा को महंगी पड़ी अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी, रायपुर में FIR

अखिलेश यादव ने 10 पाइंट्स में समझाई चीन की क्रोनोलॉजी, बताया भाजपाई जुमलों को चिंताजनक सच

सभी देखें

नवीनतम

Modi In China : क्या PM मोदी और जिंनपिंग की मुलाकात में उठा टैरिफ का मुद्दा, MEA ने दिया बयान

Uttarakhand : उत्‍तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, CM धामी ने कहा- अलर्ट रहें अधिकारी

Bihar Election : कांग्रेस का आरोप- चुनाव आयोग को मिली 89 लाख शिकायतें, खारिज करते हुए क्या कहा

Weather Alert : IMD ने दी चेतावनी, सितंबर में सामान्य से ज्यादा बारिश का अनुमान, बाढ़-भूस्खलन का खतरा

Weather Update : हिमाचल प्रदेश के 6 जिलों के रेड अलर्ट, बाढ़, भूस्खलन की चेतावनी, जम्मू में बंद रहेंगे स्कूल, जानिए क्या कहा IMD ने

अगला लेख