Budget के बाद शुरुआती कारोबार में रही तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में रही बढ़त

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 2 फ़रवरी 2024 (10:37 IST)
Share bazaar News: घरेलू बाजारों ने मुंबई में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में तेजी से वापसी की। सेंसेक्स में 800 से अधिक अंक का उछाल आया। बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक शुरुआती कारोबार में 846.64 अंक उछलकर 72,491.94 अंक पर पहुंच गया। निफ्टी 256.55 अंक चढ़कर 21,954 अंक पर रहा।

ALSO READ: अंतरिम बजट से पहले भारतीय शेयर बाजार में बढ़त
 
ये कंपनियां रहीं फायदे में : सेंसेक्स की कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक, पॉवर ग्रिड, इंफोसिस, एनटीपीसी, टेक महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर सबसे अधिक फायदे में रहे। केवल ऐक्सिस बैंक के शेयर को नुकसान हुआ।
 
एशियाई व अमेरिकी बाजार में : अन्य एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, हांगकांग का हैंगसेंग और जापान का निक्की फायदे में रहे जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहा। अमेरिकी बाजार गुरुवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.71 प्रतिशत की बढ़त के साथ 79.26 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को 1,879.58 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

दिसंबर 2027 तक यमुना नदी हो जाएगी साफ, दिल्ली सरकार ने बताया यह प्‍लान

इंडिया का नाम बदलकर भारत किया जाए, दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका

क्‍या UP की शहजादी को होगी फांसी, UAE की जेल में है बंद, भारतीय दूतावास रख रहा नजर

महाकुंभ के विरोधियों को CM योगी ने दिया यह करारा जवाब

ज्ञानेश कुमार होंगे अगले मुख्य चुनाव आयुक्त, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

अगला लेख