सकारात्मक रुख से घरेलू शेयर बाजारों में रही तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त दर्ज

Webdunia
शुक्रवार, 22 दिसंबर 2023 (11:01 IST)
Share bazaar News: वैश्विक बाजार (global market) में सकारात्मक रुख के बीच घरेलू बाजारों में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में तेजी रही। बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 180.55 अंक चढ़कर 71,045.65 अंक पर पहुंच गया। निफ्टी (Nifty) 58 अंक की बढ़त के साथ 21,313.05 पर रहा।
 
हालांकि शुरुआती बढ़त के बाद दोनों सूचकांक कुछ समय के लिए अस्थिर हुए लेकिन बाद में फिर मजबूती के साथ कारोबार करने लगे। सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, एनटीपीसी, जेएसडब्ल्यू स्टील, सन फार्मा और बजाज फाइनेंस के शेयर लाभ में रहे, वहीं इंफोसिस एचडीएफसी बैंक, एशियन पेंट्स, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, आईसीआईसीआई बैंक और इंडसइंड बैंक के शेयर नुकसान में रहे।
 
अन्य एशियाई बाजारों के हाल : अन्य एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की और चीन का शंघाई कम्पोजिट फायदे में रहे, जबकि हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहा। अमेरिकी बाजार गुरुवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.92 प्रतिशत की बढ़त के साथ 80.12 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को 1,636.19 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सूर्या, क्या शानदार कैच, टीम इंडिया के T20 World Cup चैंपियन बनने पर क्या बोले राहुल गांधी

T20 World Cup 2024 : विराट कोहली ने लिया संन्यास, भावुक हुए फैन्स

17 साल बाद भारत बना फिर बना T20I का शहंशाह, हार के मुंह से जीत छीनी दक्षिण अफ्रीका से

हमारी टीम टी20 विश्व कप शानदार अंदाज में घर लाई, PM मोदी ने Video संदेश में दी बधाई

NEET UG Exam पेपर लीक मामले में CBI की गुजरात में छापेमारी, झारखंड में पत्रकार गिरफ्तार

सभी देखें

नवीनतम

झारखंड में निर्माणाधीन पुल का गर्डर गिरा, अरगा नदी पर हादसा

क्या है समष्‍टि गुब्बी का संस्कृत से कनेक्शन, पीएम मोदी ने क्यों सराहा?

कौन हैं जनरल उपेंद्र द्विवेदी, जिन्होंने संभाली आर्मी चीफ की कमान?

दिल्ली में ओखला अंडरपास यातायात के लिए क्यों हुआ बंद, जानिए वजह

MP : विवाद के बाद सरपंच ने की गोलीबारी, महिला की मौत, 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

अगला लेख
More