Share bazaar News: वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 320 अंक चढ़ा

Webdunia
शुक्रवार, 29 सितम्बर 2023 (16:40 IST)
Share bazaar News: अमेरिकी और यूरोपीय बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच धातु, वित्तीय एवं ऊर्जा शेयरों में खरीदारी आने से शुक्रवार को स्थानीय बाजारों में तेजी लौट आई। सेंसेक्स 320 अंक चढ़ गया जबकि निफ्टी में 115 अंक की बढ़त दर्ज की गई।
 
बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 320.09 अंक यानी 0.49 प्रतिशत चढ़कर 65,828.41 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 643.33 अंक तक उछलकर 66,151.65 पर पहुंच गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का मानक सूचकांक निफ्टी 114.75 अंक यानी 0.59 प्रतिशत बढ़कर 19,638.30 पर बंद हुआ।
 
इस तरह सेंसेक्स और निफ्टी पिछले कारोबारी सत्र की गिरावट से उबरने में सफल रहे। गुरुवार को सेंसेक्स 610.37 अंक यानी 0.92 प्रतिशत गिरकर 65,508.32 अंक पर बंद हुआ था जबकि निफ्टी 192.90 अंक यानी 0.98 प्रतिशत टूटकर 19,523.55 अंक पर रहा था।
 
सेंसेक्स के समूह में शामिल कंपनियों में एनटीपीसी सर्वाधिक 3 प्रतिशत की तेजी हासिल करने में सफल रही। इसके अलावा टाटा मोटर्स, सन फार्मा, टाटा स्टील, भारतीय स्टेट बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, जेएसडब्ल्यू स्टील, बजाज फाइनेंस, रिलायंस, आईसीआईसीआई बैंक और इंडसइंड बैंक भी चढ़कर बंद हुईं।
 
दूसरी तरफ पॉवर ग्रिड, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टेक महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इंफोसिस और टाइटन के शेयरों में गिरावट रही। एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुआ। हांगकांग, चीन, ताइवान और दक्षिण कोरिया में बाजार बंद रहे।
 
यूरोप के बाजार बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार गुरुवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ 95.28 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। हालांकि विदेशी संस्थागत निवेशक बिकवाल बने हुए हैं। शेयर बाजारों के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी निवेशकों ने गुरुवार को 3,364.22 करोड़ रुपए मूल्य के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हाथरस हादसे पर घिरे 'साकार हरि' की पूरी कहानी, क्या कहती हैं पैतृक गांव की महिलाएं

NEET मुद्दे पर शिक्षा मंत्री ने विपक्ष पर साधा निशाना, बोले- झूठ फैला रहे कांग्रेस और INDIA गठबंधन

Share Market दुरुपयोग पर लगेगी लगाम, SEBI ने शेयर ब्रोकरों को दिए ये निर्देश

CMF Phone 1 क्यों हो रहा है वायरल, क्या सबसे अलग होगा स्मार्टफोन का डिजाइन

प्रवचनकारों, कथावाचकों और बाबाओं पर क्या कहते हैं हिंदू शास्त्र?

सभी देखें

नवीनतम

Hathras stampede case : 100 करोड़ संपत्ति के स्वामी नारायण साकार हरि उर्फ भोले बाबा, जानिए UP में स्थित 24 आश्रमों की सचाई

इंदौर के ACP को 'डिजिटल अरेस्ट करने की कोशिश, CBI अधिकारी बताकर दी धमकी

Hemant Soren : झारखंड के सबसे युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का राजनीतिक सफर

हेमंत सोरेन होंगे झारखंड विधानसभा चुनाव में INDIA गठबंधन का चेहरा

असल परजीवी भाजपा है, कई क्षेत्रीय दलों को खा गई : रमेश

अगला लेख
More