Festival Posters

Share bazaar: घरेलू बाजारों में लगातार तीसरे सत्र में गिरावट जारी, Sensex 209 और Nifty अंक 78 अंक फिसला

लार्सन एंड टुब्रो के शेयर में 3 प्रतिशत से अधिक की गिरावट

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 9 मई 2024 (11:06 IST)
Share bazaar News: विदेशी पूंजी की भारी निकासी और रिलायंस (Reliance) इंडस्ट्रीज तथा टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज में बिकवाली के बीच गुरुवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू सूचकांकों में गिरावट आई। बाजारों में लगातार तीसरे सत्र में गिरावट जारी रही। बीएसई (BSE) का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) अंक 209.6 गिरकर 73,256.79 अंक पर आ गया। एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) अंक 77.7 फिसलकर 22,224.80 अंक पर रहा।

ALSO READ: Share bazaar: शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन भी रही गिरावट, सेंसेक्स 45 अंक टूटा
 
लार्सन एंड टुब्रो के शेयर में 3 प्रतिशत से अधिक की गिरावट : सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में से लार्सन एंड टुब्रो के शेयर में 3 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टेक महिंद्रा, आईटीसी, बजाज फिनसर्व, भारती एयरटेल और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर भी नुकसान में रहे। महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाइटन, मारुति और टाटा मोटर्स के शेयरों को फायदा हुआ।

ALSO READ: Share bazaar: भारी मुनाफावसूली से लुढ़का शेयर बाजार, सेंसेक्स 733 और निफ्टी 172 अंक फिसला
 
एशियाई व अमेरिकी बाजारों में : एशियाई बाजारों में जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहे जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में रहा। अमेरिकी बाजार बुधवार को मिलेजुले रुख के साथ बंद हुए।

ALSO READ: Share bazaar News: सप्ताह के प्रथम दिन शेयर बाजार में रही तेजी, Sensex 411 और Nifty 94 अंक उछला
 
ब्रेंट क्रूड वायदा 83.94 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर : वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.43 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 83.94 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में बुधवार को बिकवाल रहे और शुद्ध रूप से 6,669.10 करोड़ रुपए की कीमत के शेयर बेचे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Putin India Visit : पुतिन के भोज में थरूर को आमंत्रण, राहुल गांधी और खरगे को नहीं बुलाने पर कांग्रेस नाराज, सुनना थी अंतरात्मा की आवाज

क्यों हो रही है indigo की उड़ानें रद्द, FDTL रद्द, जांच के लिए 4 सदस्यीय कमेटी का गठन, कब सामान्य होंगे हालात

Vladimir Putin: व्लादिमीर पुतिन कैसे बने रूस की जासूसी संस्था KGB के जासूस?

putin india vist Updates : PM मोदी और पुतिन के ऐलान के बाद उड़ी पाकिस्तान की नींद, रूस और भारत में क्या हुआ समझौता

Vladimir Putin के भारत दौरे से तिलमिलाया अमेरिका, ट्रंप ने करीबी की कंपनी पर ठोंका 71 लाख डॉलर का जुर्माना

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को श्रीमद्भगवद गीता के अलावा कौनसे खास गिफ्ट्‍स दिए और क्या हैं उनकी खूबियां

माघ मेला 2026 : संगम नगरी में आस्था का महासागर, 3 जनवरी से शुरू होगा 44 दिनी महापर्व

मेरठ पुलिस का कारनामा, अज्ञात शव को दूसरे क्षेत्र में ले जाकर दुकान के आगे फेंका, सीसीटीवी ने खोला राज

व्लादिमीर पुतिन 2 दिन के दौरे के बाद मॉस्को रवाना, भारत के साथ किए ये समझौते

Putin India Visit : पुतिन के भोज में थरूर को आमंत्रण, राहुल गांधी और खरगे को नहीं बुलाने पर कांग्रेस नाराज, सुनना थी अंतरात्मा की आवाज

अगला लेख