शेयर बाजार में वापस लौटी रौनक, सेंसेक्स 300 अंक ऊपर खुला, निफ्टी में भी तेजी

Webdunia
गुरुवार, 21 अक्टूबर 2021 (10:53 IST)
मुंबई। तीसरे दिन गुरुवार को मुंबई शेयर बाजार में कारोबारी सप्ताह के रौनक लौटी। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही हरे निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 286.63 अंकों की तेजी के साथ 61546.59 के स्तर पर खुला।
 
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 82.40 अंकों की बढ़त के साथ 18349 के स्तर पर खुला। शुरुआती कारोबार के दौरान करीब 1455 शेयरों में तेजी देखी गई जबकि 415 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई और 66 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। आज गुरुवार को प्रमुख शेयरों में तेजी आई, वहीं टीसीएस, एचसीएल टेक, एशियन पेंट, टाइटन, बजाज ऑटो, टेक महिंद्रा और भारती एयरटेल में गिरावट दर्ज की गई।
 
बुधवार सुबह बाजार सपाट स्तर पर खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 61,800 के स्तर पर खुला था, वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 18,439.90 के स्तर पर खुला था जबकि शाम को बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स 456 अंक की गिरावट के साथ 61,259.96 के स्तर पर बंद हुआ था, वहीं निफ्टी 19 अंक टूटकर 18,300 के स्तर पर बंद हुआ था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

कहां हैं पंचेन लामा? तिब्बतियों ने मांगी भारत से मदद

राजीव गांधी ने क्यों खत्म किया था विरासत टैक्स? BJP- कांग्रेस में घमासान जारी

स्त्री धन का उपयोग कर सकता है पति, सुप्रीम कोर्ट का आदेश, लेकिन

भाजपा में शामिल हुए मनीष कश्यप, मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

मोदी ने साधा कांग्रेस और सपा पर निशाना, कहा- OBC का हक छीन रहीं दोनों पार्टियां

छत पर रखी पानी की टंकी से आ रहा है गर्म पानी तो अपनाएं ये 5 आसान तरीके

प. बंगाल के मयना में BJP कार्यकर्ता की संदिग्ध मौत, परिवार ने लगाया TMC पर आरोप

राहुल गांधी का दावा, मंच पर रो सकते हैं मोदी

धीरेंद्र शास्‍त्री के भाई ने फिर किया हंगामा, टोल कर्मचारियों को पीटा

Live : ‍दमोह में शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन ने किया मतदान, त्रिपुरा में सबसे ज्यादा वोटिंग

अगला लेख