मुंबई शेयर बाजार में हुई सेंसेक्स में तेज शुरुआत, 121 अंक बढ़कर खुला

Webdunia
गुरुवार, 18 नवंबर 2021 (10:47 IST)
मुंबई। आज गुरुवार को शेयर बाजार तेजी के साथ खुला। बीएसई का सेंसेक्स आज करीब 121.02 अंक की तेजी के साथ 60129.35 अंक के स्तर पर खुला, वहीं एनएसई का निफ्टी 34.80 अंक की तेजी के साथ 17933.50 अंक के स्तर पर खुला। बीएसई में आज शुरुआत में कुल 2,140 कंपनियों में ट्रेडिंग शुरू हुई। इसमें से करीब 1,397 शेयर तेजी के साथ और 648 गिरावट के साथ खुलीं।
 
वहीं 95 कंपनियों के शेयर के दाम बिना घटे या बढ़े खुले। इसके अलावा आज 118 शेयर 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं और 13 शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं। वहीं 174 शेयर में आज सुबह से ही अपर सर्किट लगा है और 78 शेयर में लोअर सर्किट लगा है।
 
निफ्टी के टॉप गेनर हिन्डाल्को का शेयर करीब 7 रुपए की तेजी के साथ 452.85 रुपए के स्तर पर खुला। आईटीसी का शेयर करीब 3 रुपए की तेजी के साथ 242.10 रुपए के स्तर पर खुला। ग्रेसिम का शेयर करीब 17 रुपए की तेजी के साथ 1,809.25 रुपए के स्तर पर खुला। श्री सीमेंट का शेयर करीब 260 रुपए की तेजी के साथ 27,951.00 रुपए के स्तर पर खुला। एसबीआई का शेयर करीब 5 रुपए की तेजी के साथ 502.90 रुपए के स्तर पर खुला।
 
निफ्टी के टॉप लूजर मारुति सुजुकी का शेयर करीब 95 रुपए की गिरावट के साथ 8,180.00 रुपए के स्तर पर खुला। ओएनजीसी का शेयर करीब 2 रुपए की गिरावट के साथ 155.50 रुपए के स्तर पर खुला। टाटा मोटर्स का शेयर करीब 5 रुपए की गिरावट के साथ 525.20 रुपए के स्तर पर खुला। महिन्द्रा एंड महिन्द्रा का शेयर करीब 8 रुपए की गिरावट के साथ 946.40 रुपए के स्तर पर खुला। डॉ. रेड्डी लैब का शेयर करीब 38 रुपए की गिरावट के साथ 4,730.00 रुपए के स्तर पर खुला।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

न कार, न घर, जानिए कितनी संपत्ति के मालिक हैं उमर अब्‍दुल्‍ला?

Gaza: मलबे में 10 हज़ार से ज्‍यादा लोगों के दबे होने की आशंका

क्या गांधी परिवार ने अमेठी छोड़कर सही किया? भाजपा हुई हमलावर

मोदी सरकार के दिन अब गिने-चुने, राजगढ़ में गरजे सचिन पायलट

चिराग पासवान ने किया अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण, लोगों ने मूर्ति को दूध से धोया

सुप्रीम कोर्ट ने दी अहम सलाह, सहनशीलता और सम्मान एक अच्छे विवाह की नींव

CID ने दर्ज किया प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ यौन शोषण का आरोप

बुरे फंसे बम! अक्षय को कोर्ट ने अग्रिम जमानत देने से किया इंकार

प्रियंका का प्रहार, मोदी को सत्ता का अहंकार, जनता से कट चुके हैं PM

ममता बोलीं- राजभवन में काम करने वाली महिला की व्यथा सुन मेरा दिल रो पड़ा

अगला लेख