8 दिन की तेजी के बाद शेयर बाजार को लगा ब्रेक, सेंसेक्स 305.61 और निफ्टी 79.65 अंक टूटा

Webdunia
शुक्रवार, 2 दिसंबर 2022 (10:58 IST)
मुंबई। वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट हुई। इससे पहले घरेलू शेयर बाजारों में 8 दिन तक तेजी का रुख था। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 305.61 अंक गिरकर 62,978.58 पर आ गया। व्यापक एनएसई निफ्टी 79.65 अंक टूटकर 18,732.85 पर था।
 
सेंसेक्स में हिंदुस्तान यूनिलीवर, मारुति, अल्ट्राटेक सीमेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एशियन पेंट्स तथा नेस्ले गिरने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर टाटा स्टील, टेक महिंद्रा, इंडसइंड बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईटीसी में बढ़त हुई। अन्य एशियाई बाजारों में सियोल, टो‍कियो, शंघाई और हांगकांग के बाजार नुकसान में कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार भी गुरुवार को नुकसान में बंद हुए थे।
 
पिछले कारोबारी सत्र में बीएसई का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स 184.54 अंक यानी 0.29 प्रतिशत चढ़कर 63,284.19 अंक पर पहुंच गया, जो इसका नया रिकॉर्ड है। इसी तरह एनएसई का सूचकांक निफ्टी 54.15 अंक यानी 0.29 प्रतिशत की बढ़त के 18,812.50 अंक पर बंद हुआ था।
 
अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.30 फीसदी की बढ़त के साथ 87.14 डॉलर प्रति बैरल पर था। शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को शुद्ध रूप से 1,565.93 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर लगाया 25 प्रतिशत टैरिफ, क्या बोली मोदी सरकार

RBI क्यों खरीद रहा भर-भर कर सोना, क्या देश में आने वाला है संकट, जानिए सच

प्रेमानंदजी का जवाब सुन देश की महिलाएं भड़क गईं, आखिर क्या है पूरा मामला

22 दिनों तक जवानों ने ड्रोन से भेजा खाना खाया, कैसे किया आतंकियों का काम तमाम, अमित शाह ने बताया पूरा ऑपरेशन

राज्यसभा में किसने ट्रंप को बताया चाचा चौधरी, संसद से कर दी यह मांग

सभी देखें

नवीनतम

Donald Trump : भारत को डेड इकोनॉमी बताने वाले डोनाल्ड ट्रंप शायद वैश्विक एजेंसियों के ये आंकड़े देखना भूल गए

दोस्‍ती हो तो ऐसी, मैं मरूं तो आकर नाचना, दोस्‍त ने निभाया वादा, अंतिम संस्‍कार में नम आंखों से जमकर थिरका जिगरी यार

मालेगांव ब्लास्ट केस में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के बरी होने पर रोई उमा भारती, कहा दिग्विजय ने रची भगवा आतंकवाद की झूठी थ्योरी

लंदन जा रहा Air India का विमान वापस दिल्ली लौटा, सामने आई ये वजह...

रूस में भूकंप से हड़कंप, जानिए भारत में किन जगहों पर है भूकंप का सबसे ज्यादा खतरा

अगला लेख